भिलाई

Michaung Cyclone: छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ चक्रवाती मिचौंग, तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश.. 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी

Weather Alert: चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान की गति 90 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की बनी हुई है। इसके असर से सोमवार को दुर्ग जिला सहित प्रदेशभर में बदला छाए रहे। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने पहले से ही 4 दिसंबर को मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 11:41 AM IST
michaung.jpg

Weather forecast Updates: चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान की गति 90 से 100 किलो मीटर प्रति घंटे की बनी हुई है। इसके असर से सोमवार को दुर्ग जिला सहित प्रदेशभर में बदला छाए रहे। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने पहले से ही 4 दिसंबर को मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। अब विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए भी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान लगाया है। दुर्ग जिले में हल्की वर्षा की भी संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्व जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में बढ़त रही

दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी हल्की ठंडक का अहसास तो हुआ, लेकिन तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री की वृद्धि के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दो दिनों में बारिश होने के पूर्वानुमान के फिट बैठने के बाद जिले में अचानक ठंडक बढ़ेगी। बारिश नहीं होने पर तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Updated on:
5 Dec 2023, 11:41 AM IST
Published on: