8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध चौपाटी से चौपट हुई बच्चों की पढ़ाई… सड़क पर उतरे आक्रोशित छात्र, नारेबाजी कर जमकर किया विरोध प्रदर्शन

Raipur News : सालेम स्कूल की छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांग थी कि स्कूल की दीवार से लगी चौपाटी को हटाया जाए। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 5 Dec 2023, 11:23 AM IST

salem_school.jpg

salem school Raipur : स्कूल के सामने चौपाटी लगने से दिनभर भीड़भाड़ और शोर शराबे से स्टूडेंट्स की पढ़ाई चौपट हो रही है। इसके अलावा कुछ लोग स्कूल परिसर के भीतर भी घुस आते हैं। इससे परेशान छात्राओं ने चौपाटी हटवाने के लिए सड़क पर प्रदर्शन किया।

सोमवार शाम को सालेम स्कूल की छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांग थी कि स्कूल की दीवार से लगी चौपाटी को हटाया जाए। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उल्लेखनीय है कि स्कूल के मेन गेट से सुभाष स्टेडियम टर्निंग तक अवैध रूप से फास्ट फूड की 40 से 50 दुकानें लगी हैं। इसमें दिन से लेकर देर रात तक खाने-पीने वालों की भीड़ लगी रहती है।

यह भी पढ़ें : BJP in Chhattisgarh Election 2023 : पांच साल से रुके सारे काम होंगे पूरे.. जल्द बनेगा रायपुर में स्काईवाक

पढ़ाई में हो रही परेशानी

प्रदर्शनकारी छात्राओं और स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि चौपाटी दिन से ही शुरू हो जाती है। यहां आने वाले कई लोग स्कूल परिसर में आ जाते हैं। इसके अलावा वेज-नॉनवेज में इस्तेमाल होने वाले तेज मिर्च-मसाले फ्राई करते समय हवा के साथ स्कूल में पहुंचते हैं। इससे स्टूडेंट्स को परेशानी होती है। छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद छात्राओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election 2023 Update : नए CM हाउस का लोकार्पण नहीं कर पाए भूपेश बघेल, 600 करोड़ रुपए का था प्रोजेक्ट


चौपाटी की जगह तय नहीं

स्कूल के सामने लगने वाली चौपाटी पहले सुभाष स्टेडियम वाली गली में लगती थी। इसके चलते स्टेडियम से लगी दुकानें नहीं बिक रही थी। इस कारण चौपाटी को हटा दिया गया। इसे उसी गली में थोड़ा और आगे कर दिया गया। कुछ दिनों तक वहां चलने के बाद फिर इसे सालेम स्कूल की बाउंड्रीवाल से लगाते हुए मेन रोड में लगवा दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने इसका पहले भी विरोध किया था, लेकिन निगम अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की थी। अब स्कूल की छात्राओं को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।


मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में एक्शन लिया जाएगा।

- राकेश शर्मा, कमिश्नर, नगर निगम जोन-4, रायपुर