8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP in Chhattisgarh Election 2023 : पांच साल से रुके सारे काम होंगे पूरे.. जल्द बनेगा रायपुर में स्काईवाक

Chhattisgarh Political Landscape : शहर के लोग स्काईवाक का उपयोग करें या न करें, यह तस्वीर भले ही अभी धुंधली है, परंतु अब यह साफ हो गया है कि पांच सालों से जंग खा रही अधूरी स्काईवाक का निर्माण पूरा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 5 Dec 2023, 10:45 AM IST

raipur Sky Walk news

Chhattisgarh Election Breaking News : सरकार बदलने के साथ ही राजधानी के शास्त्री चौक में चर्चित स्काईवाक एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शहर के लोग स्काईवाक का उपयोग करें या न करें, यह तस्वीर भले ही अभी धुंधली है, परंतु अब यह साफ हो गया है कि पांच सालों से जंग खा रही अधूरी स्काईवाक का निर्माण पूरा होगा। क्योंकि चुनाव जीतने के साथ ही राजेश मूणत ने विकास को आगे बढ़ाने का दावा किया है। उन्हीं के पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए स्काईवाक का निर्माण शुरू हुआ, जो पूरा नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election Updates : ढेबर की कुर्सी खतरे में... कांग्रेस की हार से छाए नगर सरकार पर संकट के बादल


बता दें कि स्काईवाक का निर्माण करने वाले ठेकेदार का अभी भी लगभग 12 करोड़ बिल भुगतान बाकी है। वहीं स्काईवॉक में लगने वाले लोहे के पार्ट, एस्केलेटर, लिफ्ट जैसे महंगे सामान धूल खा रहे हैं तो स्काईवाक के ऊपर लगे लोहे के एंगल जंग लगने से जर्जर हो चुके हैं। पिछले पांच सालों से निर्माण में रोक लगने से अधूरा ढांचा राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को बयां कर रहा है। इन पांच सालों के दौरान सरकार ने स्काईवाक के उपयोग और अनुपयोग को लेकर कई कमेटियां गठित की, लेकिन निर्माण पूरा नहीं कराने का ही फैसला लिया। जबकि अभी तक जितना निर्माण हुआ है उस पर 50 करोड़ से ज्यादा सरकारी खजाने से खर्च हो चुका है।

यह भी पढ़ें : मर्डर स्पॉट बना रायपुर ! कहीं युवक को जिंदा जलाया तो कहीं चाकू से वारकर किया मर्डर, दहशत का माहौल

कांग्रेस के सत्ता में आते ही लगी थी रोक

साल 2016 में स्कॉईवाक प्रोजेक्ट आने के साथ ही कांग्रेस विरोध में थी। जैसी ही 2018 में सत्ता आते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले निर्माण में रोक लगा दिया। तब से अधूरा स्काईवाक अधर में लटक रहा है। इतना ही नहीं 70 करोड़ की लागत पर सवाल उठाया और भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए जांच ईओडब्ल्यूओ को सौंप दिया था। परंतु उसका कोई नतीजा आज तक सामने नहीं आया।