Chhattisgarh Election Analysis : सरकार बदलने के साथ ही अब महापौर बदलने के कयास भी राजनीतिक गलियारे में लगना शुरू हो गया। माना जा रहा है सीधे महापौर का चुनाव न कराकर जो दांव कांग्रेस ने खेला था, वह अब उसे ही उल्टा पड़ सकता है। क्योंकि बदले माहौल में महापौर एजाज ढेबर की कुर्सी छीनने का समीकरण बनते हुए दिख रहा है। क्योंकि ढेबर निर्दलियों के भरोसे ही महापौर बने थे। परंतु उनके पाला बदलने जैसे समीकरण से एक झटके में नगर सरकार भाजपा की बनने से इनकार नहीं किया जा सकता है।