भिलाई

मंत्री, विधायक और महापौर ने किया शाही भोज, मजदूर पत्तल लेकर लाइन में खड़े रहे

मजदूर सम्मान के बाद हुए भोज में अतिथियों के लिए शाही अंदाज में भोजन परोसा गया तो मजदूरों के लिए दूसरी जगह व्यवस्था की गई।
2 min read
May 01, 2018
Bhilia news

भिलाई. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देशभर में जहां जनप्रतिनिधि मजदूरों के साथ बैठकर भोजन कर उन्हें अपनत्व का अहसास करा रहे हैं वहीं भिलाई निगम में कुछ और ही चल रहा था। मजदूर सम्मान के बाद हुए भोज में अतिथियों के लिए शाही अंदाज में भोजन परोसा गया तो मजदूरों के लिए दूसरी जगह व्यवस्था की गई, जहां भोजन लेने उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात यह थे कि भोजन बांटने वाले भी धक्का-मुक्की को देख वहां से हट गए।

दुर्ग में मजूदरों के साथ एक ही पंगत में बैठकर भोजन

जबकि दुर्ग में महापौर सहित अन्य अतिथियों ने मजूदरों के साथ एक ही पंगत में जमीन पर बैठकर भोजन किया। नगर निगम भिलाई कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू थी। विशेष अतिथि विधायक विद्यारतन भसीन, महापौर देवेन्द्र यादव, सभापति पी.श्याम सुंदर राव, स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, प्रभारी आयुक्त आरके साहू आदि के लिए जमीन पर पाटा बिछाकर भोजन की खास व्यवस्था की गई।

आधे को ही सम्मान
कार्यक्रम में सभी जोन से सौ से ज्यादा स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना था,लेकिन कार्यक्रम में हर जोन से गिनती के कर्मियों को ही मंच से सम्मानित किया गया। जिन्हें मंच से सम्मान नहीं मिला उन्हें अपने जोन कार्यालय से ही सम्मान पत्र लेने को कहा गया।

श्रमिकों ने महापौर को घेरा
मजदूर दिवस पर सम्मानित होने आए सफाई कर्मियों ने महापौर को घेर लिया। वे उनसे शिकायत करने लगे कि उनके वेतन से तो ईएसआई और पीएफ की राशि कटौती की जा रही है पर उनके खाते में जमा नहीं हो रही। वे तीन महीने से परेशान है। हालांकि महापौर ने उनकी समस्या का निदान करने आश्वासन दिया पर वे काफी देर बाद ही शांत हुए।

भाजपा ने लगाया आरोप- शोषण बंद करें

भाजपा प्रवक्ता पवन केशवानी ने महापौर पर आरोप लगाया कि वे मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सम्मान के नाम पर केवल ढोंग किया गया। मेहनतकश सफाई व अन्य कामगारों के वेतन, पीएफ व ईएसआई का घोटाला कर श्रमिकों का शोषण किया जाता है ! मजदूर दिवस के दिन भी गरीब मजदूरों को निष्ठा एप्प के माध्यम से उनकी हाजिरी काटने का डर दिखाकर जबरदस्ती धूप में बैठाया गया। मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही।

कार्यक्रम में की मजदूरों की तारीफ

सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, विधायक विद्यारतन भसीन, महापौर देवेन्द्र यादव ने स्वच्छता कर्मियों की तारीफ कर कहा कि उनकी मेहनत की वजह से स्वच्छता रैंकिंग में भिलाई आगे आया और भिलाई निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में

Published on:
01 May 2018 09:54 pm