एचएमएस यूनियन कार्यालय मे भी सम्मान कार्यक्रम
श्रमिक दिवस पर एचएमएस यूनियन कार्यालय, सेक्टर 2 में गोविंद पाल व कृष्ण कुमार पाटिल का सम्मान किया गया। एचएमएस के एचएस मिश्रा व प्रेम सिंह चंदेल ने शॉल, श्रीफल से उनका सम्मान किया। महासचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविंद पाल बीएसपी में कार्यरत हैं, वे हास्य व्यंग के एक अच्छे कवि भी हैं। साहित्य क्षत्र में योगदान के लिए उन्हें शासन से कई पुरस्कार मिले हैं। हाल ही में बांग्लादेश के सूचना व प्रसारण मंत्री ने सम्मानित किया था। कृष्ण कुमार पाटिल भी मशीन शॉप, बीएसपी में कार्यरत हैंं।