
भिलाई. इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) की परीक्षा गुरुवार को सुबह ९.१५ बजे से शुरू होगी। इस साल पीईटी में जिले के १० केंद्रों में ३९३४ छात्र शामिल होंगे। छात्रों के पंजीयन की संख्या पिछले साल की तुलना में घट गई है। बीते साल पीईटी में ४३०० छात्रों ने जिले से पंजीयन कराया था, जिनमें से ४५१ छात्रों ने परीक्षा नहीं दी थी, यानि ३९७० छात्र ही परीक्षा में बैठे थे। इस लिहाज से पिछले साल जितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वैसी संख्या इस बार पंजीयन की है। जाहिर है, कुल संख्या में से १५ फीसदी छात्र हमेशा की तरह इस साल भी पीईटी की परीक्षा छोड़ते दिखेंगे। बता दें कि इस बार पीईटी में पिछले वर्ष की तुलना में सबसे कम छात्रों ने फार्म भरे हंै। प्रदेश के २७ जिलों के ६५ परीक्षा केंद्रों में महज २१,७७२ छात्र परीक्षा देंगे।
दूसरी पाली में होगी पीपीएचटी
इसी दिन दूसरी पाली में प्री-फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) की परीक्षा भी होगी। प्रदेशभर में १५,९५४ छात्रों ने पीपीएचटी के आवेदन किए हैं। ट्विनसिटी में इसके लिए ४ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ही परीक्षाओं के लिए साइंस कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीईटी में शामिल होने वाले छात्रों को सुबह ८.३० तक केंद्र पहुंचना होगा। साथ में आईडी प्रूफ भी जरूरी होगा। यदि छात्रों के आईडी के तौर पर आधार या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र नहीं हैं तो वे दसवीं कक्षा में अंकसूची दिखाकर भी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
रिजल्ट और काउंसलिंग
यह दोनों ही परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) करा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पीईटी के नतीजे मई के आखिरी तक जारी हो जाएंगे। इसके साथ ही राज्य तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने भी परीक्षा के बाद काउंसलिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। डीटीई के डायरेक्टर विवेक आचार्य ने बताया कि जून के पहले हफ्ते से पीईटी की काउंसलिंग शुरू कराने की योजना है। काउंसलिंग में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व एजेंसी ही सभी विभागों की काउंसलिंग कराएगी।
ट्विनसिटी में 14 केंद्र
नोडल अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा के लिए ट्विनसिटी में 14 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षाओं में ५७५५ छात्र शामिल होंगे। तैयारियां कर ली गईं हैं।
Published on:
01 May 2018 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
