भिलाई

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में नहीं हुई है मानसून की एंट्री, IMD ने दी थी गलत जानकारी, जानिए कब देगी दस्तक?

Monsoon 2024: मौसम विभाग की जानकारी एक बार फिर गलत निकली है। विभाग ने 8 जून को सूचना जारी की थी कि मानसून की बस्तर में एंट्री हो चुकी है। जबकि अभी प्रदेश में मानसून की एंट्री होने में तीन दिन और लग सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 13 Jun 2024, 7:54 AM IST
Monsoon 2024

Monsoon 2024:छत्‍तीसगढ़ में मानसून की दस्‍तक नियत तारीख से पहले यानी 10 जून की जगह 8 जून को ही प्रवेश कर गया, लेकिन यह मानसून बस्‍तर के सुकमा में ही अटका हुआ है। यहां से आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में दिन का पारा 40 डिग्री से ऊपर है। जिसके चलते लोगों को अब भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि प्रदेश में आने वाले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को जिले का तापमान औसत से 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान 15 जून तक 43-44 डिग्री पहुंचने की संभावना है। बीते कुछ (Monsoon 2024) दिनों से दुर्ग जिले में दिन में तेज धूप के बाद शाम को बादल छा रहे हैं।

कुछ क्षेत्रों में बने लोकल सिस्टम से बूंदबांदी भी हो रही है, लेकिन बारिश के लिए अभी इंतजार है। मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है, जिसके 14 जून तक दुर्ग जिले में दस्तक देने की संभावना है। इन दिनों हवा में घुली नमी के कारण उमस में इजाफा हुआ है। रात में भी गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया हुआ है।

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने गलत जानकारी कर दी थी जारी

मौसम विभाग की जानकारी एक बार फिर गलत निकली है। विभाग ने 8 जून को सूचना जारी की थी कि मानसून की बस्तर में एंट्री हो चुकी है। जबकि अभी प्रदेश में मानसून की एंट्री होने में तीन दिन और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में 14 और रायपुर में 15-16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है।

जब भी मौसम विभाग मानसून की घोषण करता है तो उक्त क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक उस क्षेत्र के 80% स्टेशनों में 2.5 मिमी या अधिक वर्षा हो तो दूसरे दिन मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है। इन संकेतों को दरकिनार कर मानसून एंट्री को घोषणा कर दी गई थी। बता दें कि प्रदेश का औसत पारा 41 डिग्री के आसपास है। हवा में 60 फीसदी नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

सुकमा में अटका मानसून

Monsoon Arrival in CG 2024: मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अभी सुकमा में अटका हुआ है। यहां चार दिन बीत गए हैं, बस्‍तर के इलाके में ही रुका हुआ है। अब मानसूनी हवाओं के आने की उम्‍मीद है, जहां से आगे 48 घंटे में आगे बढ़ने की उम्‍मीद है। वहीं रायपुर पहुंचने में मानसून को अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा।

Chhattisgarh Rain: इन जिलों में आज बारिश की संभावना

सुकमा से मानसून के अगले 48 घंटे के दौरान आगे बढ़ने की उम्मीद है। जबकि रायपुर पहुंचने में अभी भी तीन से चार दिन का वक्‍त और लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में आज हल्की बारिश के आसार हैं।

Monsoon Arrival in CG 2024: जुलाई में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को दुर्ग जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। इसके साथ ही जिले में अंधड़ की भी संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मानसून के दुर्ग जिले में दस्तक के बाद भी जून महीने में बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है। जुलाई के पहले हफ्ते से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। तब तक के लिए तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित रहेगी।

Updated on:
13 Jun 2024, 7:54 AM IST
Published on: