1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rains: छत्तीसगढ़ के चिल्फी में तूफानी स्पीड से आया मानसून, धुंआधार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कई पेड़ गिरे

CG Rains: तेज अंधड़ से कई पेड़ धरासायी हो गई, जिससे नेशनल हाइवे तक जाम हो गया। ( Monsoon in Chhattsigarh) वहीं कई पेड़ बिजली के तारों पर गिरे जिससे तार और खंभे टूट गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Jun 2024, 7:24 AM IST

CG Rains

CG Rains: ऐसा लगा रहा है मानो जिले में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है। चिल्फी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तेज अंधड के साथ जमकर बारिश हुई। तेज अंधड़ से कई पेड़ धरासायी हो गई, जिससे नेशनल हाइवे तक जाम हो गया। ( Monsoon in Chhattsigarh) वहीं कई पेड़ बिजली के तारों पर गिरे जिससे तार और खंभे टूट गए और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

मानसून की दस्तक जल्द ही जगदलपुर में होगी। ( CG Rains Update ) इसके बाद राज्य के अन्य जिलों की ओर बढ़ेगी, लेकिन इसके पूर्व ही प्री मानसून की धमक जिलेे में हो चुकी है। बीते दो दिनों से वनांचल में दोपहर को बारिश हो रही है।

CG Rains: रेंगाखार क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि शुक्रवार की दोपहर को चिल्फी क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ जमकर बारिश हुई। तेज अंधड़ के कारण वनांचल के कई पेड़ धरासायी होकर गिर गए। चिल्फी मार्ग रायपुर-जबलपुर नेशनल 30ए पर भी पेड़ गिर गए। इसके कारण पूरा रास्ता ही जाम हो गया। ( CG Rains Update ) वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस टीम ने जेसीबी के माध्यम से बारिश के बीच ही काफी मशक्कत से पेड़ को हटाया। कई घंटे बाद रास्ता साफ हो सका और आवागमन फिर से प्रारंभ हुआ। इस दौरान व्यापारियों, यात्रियों को काफी पेरशानी हुई, लेकिन बारिश और ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत भी मिली।

Monsoon in Chhattsigarh: चिल्फी से बेंदा मार्ग पर अधिक तेज अंधड़ चला, जिससे अधिक पेड़ गिरे। कई पेड़ बिजली तारों पर गिरे, जिसके कारण कई खंभे खींचकर गिर गए और तार भी टूट गए। इससे वनांचल अंधेरे के आगोश में समा गया। बिजली खंभे और तार टूटने के कारण कई दर्जन गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गया। गांवों में बिजली कब तक आएगी गारंटी नहीं, क्योंकि टूटे तार, खंबों को बनाने या फिर नया लगाने में काफी समय लगेगा।

एक ओर जहां पर चिल्फी क्षेत्र में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ के साथ औसतन 8 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण क्षेत्र के 25 प्रतिशत तक आर्द्रता रही। ( CG Rains ) मतलब वातावरण में नमी घुल गई। इससे क्षेत्र में गर्मी और उमस से राहत मिली। वहां पर तापमान में गिरावट रही, लेकिन दूसरी ओर कवर्धा के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। मतलब शहरी क्षेत्र में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। दिनभर कड़ी धूप रही और गर्मी के साथ उमस तक रही। हालांकि शाम को बादल छाया जिसके बाद थोड़ी राहत मिली। वहीं रात में भी तापमान में कमी आयी।

CG Rains: ट्रक ने कार व पिकअप को मारी टक्कर

बारिश के कारण चिल्फीघाटी पर सड़क दुघर्टनाएं भी हुई। एक साथ तीन वाहन टकरा गए। हालांकि किसी को भी हादसे में गंभीर चोट नहीं आयी, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त जरुर हुए। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे चिल्फ ी से करीब 1 किमी दूर एक ट्रक ने पिकअप व कार को टक्कर मार दी।

हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। वहीं एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गई। सूचना पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल पिकअप चालक को इलाज के लिए चिल्फ ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पिकअप चालक को मामूली चोट आई है। बारिश भी हो रही थी जिसके चलते ट्रक ने पिकअप और कार को टक्कर मारी। वहीं ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक फ रार हो गया।