
Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में शाम होते ही भयंकर बारिश हो गई। वहीं बस्तर में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई। कोंडागांव के राम मंदिर परिसर में ही तकरीबन 3 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे नए राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है। गुरुवार की शाम अचानक गरज-चमक के साथ हुई जमकर बारिश के बीच आकाशी बिजली निर्माणाधीन मंदिर के गुंबद पर ही जा गिरी। जिससे एक जोर से आवाज के साथ मंदिर के निर्माणाधीन हिस्से में हल्का नुकसान हुआ है।
जबकि मंदिर के गुंबद सहित अन्य हिस्से में कोई क्षति नहीं पहुंची है मंदिर के गुंबद पर आकाशी बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग राय भी चल रही है। खैर यह तो सही है कि मंदिर का निर्माण बड़ी ही मजबूती से किया जा रहा है जिसके चलते आकाशी बिजली जैसे प्राकृतिक घटना के बाद भी मंदिर को कोई खास नुकसान नही हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी बारिश होने के आसार है। कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
7 Jun 2024, 1:42 PM IST
Published on:
7 Jun 2024, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.