
Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में औसत पारा 42 से 43 डिग्री के आसपास है। हवा में 58 फीसदी तक नमी है, जिससे मौसम में उमस बढ़ गई है। इससे मौसम (Monsoon 2024) में बढ़ी उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात व अंधड़ चल सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गयी।
प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा 42.6 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री नारायणपुर व जगदलपुर में दर्ज किया गया। अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। शुक्रवार को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है।
राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री और 29 डिग्री आसपास रहने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में दिन भार बादलों की आवाजाही लगी रही। मुंगेली, सुकमा, अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और कोंडागांव में दोपहर को तेज बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
7 Jun 2024, 1:19 PM IST
Published on:
7 Jun 2024, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.