1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने चौंकाया, रायगढ़ में मानसून कहर बरपाएगा या…

Monsoon 2024: कुछ जगह तेज हवा भी चलने की संभावना है, जिससे जिले में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 8 Jun 2024, 11:51 AM IST

Monsoon 2024 - Rain Alert in Chhattisgarh

Monsoon 2024: रायगढ़ में पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आई है, लेकिन इस बीच गुरुवार को सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा गया था, लेकिन बीच-बीच में हल्की बादल आने के कारण कुछ खास समस्या नहीं थी, लेकिन वहीं शाम करीब चार बजे अचानक मौमस में बदलाव हुआ और हल्की बारिश हुई, जिससे कुछ देर तक गर्मी से राहत मिली, लेकिन उसके बाद हवा बंद होते ही उमस से लोग बेहाल नजर आए। जिससे शाम होते ही उमस से राहत पाने के लिए लोग गार्डन व खुले स्थान में पहुंचने लगे थे, लेकिन ज्यादा देर तक वहां भी नहीं रह सके। ऐसे में अब जब तक मानसून नहीं आ जाता, तब तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: प्री-मानसून का कहर, राम मंदिर पर गिरी गाज, आज भी बारिश के आसार

वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष भागों, व महाराष्ट्र के कुछ हिस्से सहित उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में मानूसन बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकुल बन रही है। जिससे अभी बीच-बीच में प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगह तेज हवा भी चलने की संभावना है, जिससे जिले में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: सभी जिलों में एक्टिव हुआ प्री-मानसून, अगले 5 दिनों तक जमकर होगी बारिश, IMD का Yellow Alert

Monsoon 2024: सेहत को लेकर रहें अलर्ट

मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। क्योंकि अभी तक जिला भीषण गर्मी व लू के चपेट में था, लेकिन नवतपा खत्म होने के बाद अब अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट तो आई है, लेकिन अब उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे मेें विशेषज्ञों के अनुसार अब लोागों को खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि उमस के चलते खाद्य पदार्थ जल्दी ही खराब होने लगता है, जिसके सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कोई भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले उसकी जांच -परख कर ले तभी सेवन करें। साथ ही अगर किसी व्यक्ति को उल्टी-दस्त सहित अन्य किसी भी तरह की समस्या आती है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जांच कराएं।