
Monsoon 2024: नौतपा समाप्त होने के बाद माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट आएगी, बारिश भी शुरू हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हो रहा है। न तो तापमान गिर रहा और न ही बारिश हो रही है। दो दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से भी ज्यादा बना हुआ है। शुक्रवार को दिन भर कड़ी धूप रही। इससे गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे के बाद हल्के बादल छाए, पर गर्म हवाओं के चलने का क्रम बना रहा।
शुक्रवारको सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा। लिहाजा सुबह से ही कड़ी धूप रही। शाम 5 बजे तक यही स्थिति बनी रही। लिहाजा दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। नौपता के समान कड़ी धूप व गर्मी की वजह से लोग दोहपर भर पंखा, कूलर व उसी के सामने ही डटे रहे। हालांकि शाम 5 बजे के बाद बादल छाने (Monsoon 2024) लगे, फिर भी उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
2 जून को नौतपा समाप्त होने के बाद 3 व 4 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहा। इससे माना जा रहा था कि अब तापमान (Monsoon 2024) में इससे ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, पर ऐसा नहीं हुआ। 5 जून को अधिकतम तापमान 37.0 तो न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। 6 जून से फिर मौसम ने करवट लिया और कड़ी धूप के साथ पारा बढ़ गया। अधिकतम तापमान 42.4 तो न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को हालांकि तापमान में आंशकि गिरावट जरूर आया, पर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ दिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2024) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आगामी पांच दिन जिले में कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच अंधड़ चलने की भी आशंका है।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 42.2 28.2
पेंड्रा 38.6 26.0
अंबिकापुर 41.1 26.0
रायपुर 41.2 28.1
जगदलपुर 34.7 24.2
दुर्ग 41.8 28.2
राजनांदगांव 42.0 28.7
Updated on:
8 Jun 2024, 12:34 PM IST
Published on:
8 Jun 2024, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.