1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: मानसून ने पकड़ी गजब की रफ्तार, 13 जून को होगी झमाझम बारिश, IMD का Yellow अलर्ट जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने 13 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Jun 2024, 5:34 PM IST

Monsoon 2024

Monsoon 2024:छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के कारण लोग हलाकान हैं। सुबह से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। दिनभर उसमभरी गर्मी पड़ रही है। शाम को मौसम में बदलाव आ रहा है, लेकिन राहत नहीं मिल रही है।

मौसम विभाग ने 13 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। तीन-चार दिन के बाद मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के पहुंचने के बाद कृषि कार्य में तेजी आएगी। एक जून से अब तक जिले में औसत वर्षा 10.9 मिमी दर्ज की गई है। जिले में इस वर्ष 993 मिमी औसत वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक चक्रवात परिसंचरण मराठावाड़ा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी तक स्थित है। इसके अलावा पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिम असम होते हुए नागालैंड तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित थे। इस कारण एक-दो स्थानों को बारिश होने की संभावना है। मानसून आने के बाद भी मौसम में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: ट्रेलर की टक्कर से युवक का सिर-धड़ से अलग, 20 फीट दूर जा गिरा, हादसे में साथी गंभीर