भिलाई

Monsoon 2024: आज आ सकती है कयामत, कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, अगले 24 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल

Monsoon Update Today: छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। पांच दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

3 min read
Jul 27, 2024

Monsoon News: प्रदेश में इस समय मौसम ​सुहाना बना हुआ है। कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कई नदी और नाले उफान पर है, तो कहीं बाढ़ की​ स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के चलते कई हिस्सों में स्कूलों को बंद भी कर दिया गया है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने दुर्ग जिले में शनिवार को भी झमाझम बारिश की संभावनाओं के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के लिए जिले में मध्यम बारिश का आंकलन है। सुबह (Monsoon In Chhattisgarh) से ही काले बादल छाए रहेंगे जो हल्की से मध्यम बारिश कराएंगे। इन दिनों वर्षा के लिए मुय क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ यानी दुर्ग और रायपुर संभाग बताया गया है।

Monsoon Alert: इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अधिक बारिश का आसार है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर और रायगढ़ ज़िले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगतार चार दिनों से बारिश हो रही है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां कल भी बारिश का दौर जारी था।

सावधान रहने की चेतावनी

शनिवार को आकाशीय बिजली से सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। इधर, इससे पहले शुक्रवार को मानसून एक्टिव रहा जिसने सुबह से शाम 4 बजे तक 25.6 मिलीमीटर बारिश कराई। वहीं गुरुवार की रात को भी 13.2 मिलीमीटर पानी बरसा। इस तरह 24 घंटों में ही 38.8 मिलीमीटर (डेढ़ इंच) बारिश हो चुकी है। शुक्रवार की शाम को कुछ समय के लिए बारिश में विराम लगा, लेकिन रात होते ही दोबारा से बूंदाबांदी शुरू हो गई।

लगातार बारिश की वजह से निकली बस्तियों में परेशानियां बढ़ गई है। इसी तरह सड़कों पर बने गड्ढों में भरे पानी से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि इस समय दुर्ग जिले के आउटर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका अधिक है। ऐसे में बारिश की स्थिति में पेड़ों के नीचे रुकने के बजाय किसी शेड के नीचे ठहरें।

Monsoon 2024: बारिश का मुख्य क्षेत्र रह सकता है दुर्ग संभाग

लगातार बारिश होने और मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने से शिवनाथ नदी महमरा एनिकट के 4 फीट ऊपर बह रही है। तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में पानी की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एसके पाण्डेय ने बताया कि मोंगरा बैराज से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा की स्थिति बनी रही तो माेंगरा बैराज से और ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता हैं। फिलहाल पानी का दबाव कम हुआ है जिसका असर पर नदी के उफान पर पड़ा है। एनिकट से 10 फीट उपर पानी बह रहा था, जो अब धीरे धीरे उतर रहा है। फिलहाल एनिकट से आवाजाही बंद है।

अगले कुछ दिन बारिश का मुय क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर व दुर्ग संभाग रह सकता है। इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।

Published on:
27 Jul 2024 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर