महासमुंद विकासखंड में 6 मिमी, सरायपाली में 16.7, बसना में 12.4 मिमी, पिथौरा में 22.8, बागबाहरा में 3.7 और कोमाखान में 3.8 मिमी बारिश हुई। एक जून से अब तक महासमुंद विकासखंड में 446.3 मिमी, सरायपाली 318.1, बसना में 400.1 मिमी, पिथौरा में 404 मिमी, बागबाहरा 368 मिमी, कोमाखान में 290 मिमी बारिश अब तक दर्ज की गई है। जिले में अब तक 371 मिमी बारिश हो चुकी है। 25 जुलाई की स्थिति में महासमुंद में 451.2 मिमी बारिश होती है। जिले में औसत वर्षा से 83 फीसदी बारिश हो चुकी है। सावन माह में बादल जमकर बरस रहे हैं। बारिश होने से किसानों को भी राहत मिली है।