भिलाई

24 घंटे में वेब पोर्टल पर एफआईआर अपलोड के मामले में जिले के 22 थानों में 20 फिसड्डी

सीसीटीएनएस कार्यालय पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में डिस्ट्रिक्ट ई-मिशन टीम की बैठक में जिसमें कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के आइआइएफ फार्म में डाटा एंट्री पर चर्चा हुई।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 7:42 PM IST
Bhilai patrika

भिलाई. क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) कार्यालय पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में बुधवार को डिस्ट्रिक्ट ई-मिशन टीम की मासिक बैठक हुई। बैठक में जिसमें कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के आइआइएफ फ ॉर्म में डाटा एंट्री के कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। बिना किसी त्रुटि के 24 घंटे में ऑनलाइन एफआइआर अपलोड करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने सौ प्रतिशत एफआईआर अपलोड करने वाले खुर्सीपार और नेवई थाना के ऑपरेटर्स को इनाम देने की अनुशंसा की। नवगठित टीम की पहली बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी विजय पांडेय ने की।

कुछ थानों में वर्ष 2013-14 के अपूर्ण डॉटा की एंट्री जल्द पूर्ण करने निर्देशित

विजय पांडेय ने बैठक में तकनीकी रणनीति पर चर्चा की। सीसीटीएनएस योजना के अंतर्गत ऑपरेटर्स को वरिष्ठ अधिकारियों के हायर ऑफिस एवं थाना भ्रमण दौरान समीक्षा फ ॉर्म प्रस्तुत करने और भरवाने की हिदायत दी गई। जिले के कुछ थानों में वर्ष 2013-14 के अपूर्ण डॉटा की एंट्री जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया गया। रजिस्टर ऑनलाइन किए जाने के दौरान आने वाली व्यवहारिक दिक्कतोंं, सिस्टम, फर्नीचर एवं एंटी वायरस संबंधित समस्या आने पर ओटीआरएस (ओपन सोर्स टिकट रिक्वेस्ट सिस्टम) में लॉग कराकर निराकरण कराए जाने को कहा गया। सीसीटीएनएस प्रभारी संकल्प राय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अब आपरेटर शासकीय ई-मेल का करेंगे उपयोग
सीसीटीएनएस योजना में शामिल ऑपरेटरों का स्थानांतरण हो जाने से उनकी समस्या सुनी गई। इस मौके पर उन्हें संबंधित थाने के लिए रवाना किया गया। शासकीय कार्य के लिए केवल शासकीय ई-मेल आइडी का उपयोग करने कहा गया।

छ: माह में थानों में अपलोड किए गए एफआइआर
खुर्सीपार-१९४, नेवई -१३७, भ_ी-८७, पुलगांव -२२२, रानीतराई -६९, सुपेला -६१४, अमलेश्वर -५९, भिलाई तीन -२३४, उतई -२०४, पाटन-१०९, बोरी -६४, नंदिनी -१८४, दुर्ग कोतवाली -५२२, धमधा -१२७, भिलाई नगर -३०१, जामुल -२८९, अंडा -५५, मोहन नगर -२४२, छावनी -४९२, कुम्हारी -१६७, महिला थाना -१२ और एजेके थाना दुर्ग -०१ एफआइआर अपलोड किया है।

Published on: