
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की ऐसी मिसाल, अधिकारियों ने गोल-मोल जवाब देकर कलक्टर को भी संतुष्ट कर दिया
दुर्ग. जिला शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गलत तरीके से दो इंक्रीमेट लाभ लेते हुए सेवानिवृत्त हो गए। मामले का खुलासा होने के बाद भी धांधली की गई। कुल 482812 रुपए की जगह शासन के खाते में केवल 3 लाख रुपए जमा किया गया। तत्कालीन बीईओ एचएस वर्मा ने वर्ष 2010-2014 तक दो इंक्रीमेट गलत तरीके लेते हुए वेतन आहरण करते रहे। आहरण संवितरण अधिकारी स्वयं होने के कारण उन्होंने इसका फायदा उठाया। अन्य अधिकारियों की नजर भी नहीं पड़ी। सेवानिवृत्त के ठीक पहले उनका तबदला प्राचार्य के रुप में किया गया। सेवानिवृत्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जब दस्तावेजों की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ।
खास बात यह है कि एचएस वर्मा पहले तो गड़बड़ी नहीं होने का दावा किया। बाद में उन्होंने चुप्पी साध ली और राशि को शासन के खाते में जमा करने का आश्वासन दिया। कार्यालीन सूत्रों का कहना है कि अधिकारी ने 482812 रुपए की जगह केवल3 लाख जमा किया है।
विभाग के अधिकारी मेहरबान
खास बात यह है कि रिकवरी के लिए किसी तरह की जांच कमेटी नहीं बैठी। अधिकारियों ने आपसी सहमति के आधार पर रिकवरी जमा कराकर पूरा मामला सेटलमेंट कर दिया। खास बात है कि दुर्ग ब्लाक कार्यालय में ही शिक्षकों के जीपीएफ फंड में कटौती किए जाने के मामले को खुलासा किया था। इस मामले में दोष तय किए बिना ही अधिकारी कर्मचारी मोटी रकम की व्यवस्था कर कटौती की गई राशि को पीडि़तों को लौटा दी गई। खास बात यह है कि कलक्टर ने इस मामले में जानकारी भी ली, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गोलमाल जवाब देकर कलक्टर को ही संतुष्ट कर दिया। यह प्रकरण पूरी तरह से आर्थिक अनियमितता का है।
बीएसपी की नौकरी छोड़ आए थे
कार्यालीन सूत्रों का कहना है कि आरोपी पूर्व में बीएसपी में नौकरी करते थे। पीएसपी परीक्षा में चयनित होने पर उन्होंने बीएसपी की नौकरी छोड़ सीधे प्राचार्य पद पर ज्वाइन किया था।
बीएड डिग्री का लाभ प्राचार्यो को नहीं
आहरण संवितरण अधिकारी पद होने के कारण तत्कालीन बीईओ ने सबसे पहले स्वयं का कल्याण किया। उन्होंने यह जानते हुए कि बीएड डिग्री का लाभ लेना अनुचित है इसके बाद भी उन्होंने गलत ढंग से इंक्रीमेट लिया। शासन का स्पष्ट आदेश है कि प्राचार्य को बीएड डिग्री का लाभ नहीं लेना है। कार्यालीन सूत्रों का कहना है कि अगर जांच की जाए तो जिले में ऐसे प्रकरणों का और खुलासा हो सकता है।
मेरे कार्याकाल का मामला नहीं
बीइओ डॉ. केवी राव ने बताया कि यह मेरे कार्याकाल का मामला नहीं है। इसलिए कुछ नहीं कह पाऊंगा। हंा मुझे जानकारी है कि एचएस वर्मा ने कुछ राशि जमा की है। कितने का रिकवरी और कितनी राशि जमा की है इसकी जानकारी नहीं है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
10 Jul 2018, 11:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़




