भिलाई

Baby Tigers का नामकरण, लोगों ने कहा आजाद और झांसी की रानी, सावन है इसलिए शंकर-पार्वती

मैत्रीबाग के नए मेहमान सफेद बाघ के दो शावकों के नामकरण के लिए लोगों के सुझाव आने शुरू हो गए हैं। लोग पत्र व फोन के माध्यम से नर व मादा शावक को पसंद का नाम देने पत्रिका को अपना सुझाव भेज रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 1:28 PM IST
white tiger bhilai
Baby Tigers का नामकरण, लोगों ने कहा आजाद और झांसी की रानी, सावन है इसलिए शंकर-पार्वती

भिलाई. मैत्रीबाग के नए मेहमान सफेद बाघ के दो शावकों के नामकरण के लिए लोगों के सुझाव आने शुरू हो गए हैं। लोग पत्र व फोन के माध्यम से नर व मादा शावक को पसंद का नाम देने पत्रिका को अपना सुझाव भेज रहे हैं। कुछ लोगों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग प्रबंधन को भी सीधे शावकों को नाम सुझाया है।

सावन का महीना चल रहा शंकर-पार्वती नाम रखने का सुझाव
्रबीएसपी के सेवानिवृत्त श्रमिक नेता देवल चक्रवर्ती ने सफेद बाघ का नाम आजाद व मादा का नाम झांसी की रानी रखने की मांग की है। पुरानी भिलाई से राकेश कुमार चौहान ने राधा और कृष्ण रखने की बात कही है। इसी तरह से औद्योगिक क्षेत्र के अमर यन्नेवार चाहते हैं कि शंकर व पार्वती रखा जाना चाहिए। वे कहते हैं कि अभी सावन का महीना चल रहा है।

अनंत कुमार ने इनका नाम सल्लू व ऐश होना चाहिए। दानों शावकों को नामकरण 15 अगस्त को होगा। यदि आप चाहते हैं कि मैत्रीबाग आने वाले पर्यटक आपके दिए नाम से इन शावकों को जाने- पहचाने तो आप भी नाम का सुझाव पत्रिका को भेज सकते हैं।

15 जून को गंगा ने दिए दो नन्हें शावक
मैत्रीबाग में दो नए मेहमान आए हैं। 15 जून को सफेद बाघ गंगा और किशन की जोड़ी ने दो शावकों को जन्म दिया है। दोनों नन्हें मेहमानों का नामकरण 15 अगस्त को किया जाना है। इसमें एक नर और एक मादा है। वैसे तो अभी तक मैत्रीबाग के अधिकारी और कर्मचारी यहां के वन्य जीवों का नाम रखते आए हैं।

शहर के लोग सुझा सकते हैं नाम
यह पहला मौका होगा जब शहर के लोग नाम सुझा सकते हैं। इसके लिए मैत्रीबाग प्रबंधन को दो भारतीय नाम पोस्टकार्ड पर लिखकर भेज सकते हैं। मैत्रीबाग में सफेद बाघ के जोड़े गंगा और किशन ने अपना कुनबा बढ़ाते हुए दो शावकों को जन्म दिया है।

रखा जाएगा पर्यटकों के लिए बाहर केज में
चिकित्सक एनके जैन के मुताबिक दोनों ही स्वस्थ्य हैं। वे 4 से 6 माह के हो जाएंगे, तब पर्यटकों के लिए कमरे से बाहर केज पर लाया जाएगा। गंगा और किशन ने सोनम व सुल्तान को जन्म दिया था। दोनों बड़े हो चुके हैं। सोनम को गोपी के सााथ मध्य प्रदेश के मुकुंदपुर जंगल सफारी में भेजा गया है।

नंदनकानन के बाद सबसे अधिक शावक मैत्रीबाग में पैदा हुए
देश में उड़ीसा के नंदन कानन में सबसे अधिक सफेद बाघ के शावकों ने जन्म लिया। इसके बाद सफेद बाघ की बिडिंग के लिए मैत्रीबाग को सबसे बेहतर माना जाता है। यहां अब तक 22 से सफेद बाघ जन्म ले चुके हैंं। मैत्रीबाग में इस समय 8 सफेद बाघ हैं, जिनमें 5 नर और 3 मादा हैं।

मैत्रीबाग के 11 सफेद बाघ पांच चिडिय़ाघर की बढ़ा रहे शान
मैत्रीबाग के सफेद बाघ राजकोट, इंदौर, लखनऊ, बोकारो और मुकुंदपुर जू में भिलाई की शान बढ़ा रहे हैं। मैत्रीबाग से एक जोड़ा सफेद बाघ नए रायपुर स्थित जंगल सफारी को दिया जाना है।

जंगल सफारी प्रबंधन नेसफेद बाघ के जोड़े सुल्तान और रोमा को पसंद किया है। मैत्रीबाग प्रबंधन दोनों को एक स्थान पर शिफ्ट करने तैयारी कर रहा था, इस बीच यह प्रस्ताव आया है। अब दोनों जल्द ही जंगल सफारी के बड़े बाड़े में नजर आएंगे।

Published on: