10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: मुख्यमंत्री के क्षेत्र में साल का सबसे बड़ा किसान आंदोलन, हजारों की भीड़ देख प्रशासन के छूटे पसीने, इसलिए नाराज अन्नदाता

बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य शासन के खिलाफ आन्दोलन कर रहे किसान संघ के सोमवार को रेल रोको आन्दोलन में पहुंचे किसानों की भीड़ को देख कर जिला प्रशासन के होश उड़ गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 7 Aug 2018, 12:46 PM IST

patrika

Video: मुख्यमंत्री के क्षेत्र में साल का सबसे बड़ा किसान आंदोलन, हजारों की भीड़ देख प्रशासन के छूटे पसीने, इसलिए नाराज अन्नदाता

राजनांदगांव. बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य शासन के खिलाफ आन्दोलन कर रहे किसान संघ के सोमवार को रेल रोको आन्दोलन में पहुंचे किसानों की भीड़ को देख कर जिला प्रशासन के होश उड़ गए। किसानों के रेल रोको आन्दोलन को विफल करने प्रशासन को पड़ोसी जिलों से पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा। रेल रोकने जा रहे किसानो को पुलिस ने पोस्ट आफिस चौक के पास तगड़ी सुरक्षा घेरा करके रास्ते में गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी जिलों से बुलाना पड़ा बल
इस दौरान किसानों और पुलिस के जवानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस द्वारा बल पूर्वक किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली गिरफ्तार किए गए किसानों ने बाद में पुलिस लाइन के सामने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। आन्दोलन को विफल करने दुर्ग, भिलाई, बालोद, कवर्धा सहित अन्य जगहों से पुलिस बल बुलाया गया था।

जिला मुख्यालय पहुंचे हजारों किसान
किसान संघ द्वारा बीमा राशि, सूखा राहत सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान संघ का सोमवार को अधिकारियों के साथ संवाद का कार्यक्रम के बाद रेल रोको आन्दोलन प्रस्तावित था। आन्दोलन को लेकर जिले भर से हजारों की संख्या में किसान जिला मुख्यालय पहुंचे थे। कलक्टोरेट के सामने सभा के बाद किसान संघ द्वारा रेल रोको आन्दोलन के लिए रैली निकाली गई। रैली कलक्टोरेट से होकर इमाम चौक हो से जूनीहटरी होते पोस्ट आफिस चौक पहुंची।

किसानों ने दी गिरफ्तारी
पुलिस प्रशासन द्वारा आन्दोलनरत किसान को रेलवे स्टेशन की ओर जाने से रोकने के लिए पोस्ट आफिस के पास बेरिगेट्स लगाया गया था। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रैली की भीड़ को मौके पर रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा सख्ती के साथ किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के जवानों व किसानों के बीच धक्का -मुक्की भी हुई।

पोस्ट आफिस के पास किसान नेताओं व आन्दोलनकारी किसानों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आन्दोलनकारियों को बसों में भर कर पीटीएस में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्ट आफिस चौक व रेलवे स्टेशन और आस-पास क्षेेत्र को छावनी में तब्दील की गई थी। आन्दोलन में लगभग 6 हजार के करीब किसान शामिल हुए थे। पुलिस ने आन्दोलनकारी लगभग ***** किसानों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ले जाया गया था।

अवैध खनन को कर रही सरकार प्रोत्साहित
किसानों को बाद में रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार हुए प्रदर्शनकारियों में 206 महिला व 580 पुरुषों की संख्या थी। जिला कांग्रेस कमेटी बीमा राशि व सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत कलक्टोरेट पहुंचे थे। कांग्रेसियों ने कहा कि जिले में किसानों के साथ पहले सूखा राहत राशि फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि देने में जिस प्रकार से हीला हवाला किया जा रहा है। इससे किसान परेशान है। वहीं विकास की ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को नजरअंदाज कर रही है और अवैध खनन को प्रोत्साहित कर रही है।

इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ग्राम तोतलभर्री घोटिया, लक्ष्मण भरदा, पाण्डुका के किसानों को सूखा राहत फसल बीमा एवं डोगरगढ़, चिचोला रोड जांच को लेकर एवं अवैध मुरूम खनन मुद्दे को कलक्टोरेट में धावा बोला। किसान संघ का कलक्टोरेट के सामने संवाद सभा व धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था। संवाद सभा में बातचीत के लिए आमंत्रित किए गए अधिकारी सभा में नहीं पहुंचे।

नहीं मिला किसानों को लाभ
सभा में किसान नेताओं ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगा कर जमकर भड़ास निकाली। किसान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार बीमा के नाम पर किसानों से छल कर रही है। किसान नेता सुदेश टीकम ने कहा कि फसल बीमा की राशि किसानों को गलत आंकलन के आधार पर दिया गया है। इसकी वजह से सैकड़ों पात्र किसानों को बीमा की लाभ नहीं मिला है।