भिलाई

नौकरी से निकाला भी नहीं गया, सैलरी भी नहीं दे रहे थे, परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

Suicide Case: सेक्टर-6 जेपी सीमेंट के हॉस्टल में मध्य प्रदेश सतना निवासी सत्यम (22 वर्ष) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2024, 1:14 PM IST
suicide.jpg

Bhilai Suicide News: सेक्टर-6 जेपी सीमेंट के हॉस्टल में मध्य प्रदेश सतना निवासी सत्यम (22 वर्ष) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि सतना में जेपी सीमेंट कंपनी को दी गई जमीन के एवज में उसे नौकरी मिली थी। उसे भिलाई जेपी सीमेंट भेजा गया था, लेकिन चार महीने से उसे वेतन नहीं मिला। हालांकि इसकी सच्चाई पुलिस विवेचना के बाद समाने आएगी।

भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि सेक्टर-6 में जेपी सीमेंट फैक्ट्री के हॉस्टल में सत्यम रहता था। रविवार को उसने हॉस्टल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यहां कई साल पहले प्रोडक्शन बंद हो चुका था। कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया गया है। प्रबंधन उन्हें वेतन नहीं दे पा रही है। इधर पूर्व पार्षद सूर्यकांत सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझकर कर्मचारियों को तंग कर रहा है और वे तनाव में आकर इस तरह आत्महत्या कर रहे हैं।

Published on: