6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोखाधड़ी का मामला, गुजरात की कंपनी ने फूड्स प्रोसेसिंग मशीन के नाम पर हड़प गए 40,00,000 रुपए

CG Crime: गुजरात की एक कंपनी ने फूड्स प्रोसेसिंग मशीन लगाने के नाम पर अहिवारा के फैक्ट्री मालिक के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। साथ ही रकम भेजने के बावजूद सही मशीन डिलीवर नहीं किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 13 Mar 2024, 12:40 PM IST

fraud.jpg

Bhilai News: गुजरात की एक कंपनी ने फूड्स प्रोसेसिंग मशीन लगाने के नाम पर अहिवारा के फैक्ट्री मालिक के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। साथ ही रकम भेजने के बावजूद सही मशीन डिलीवर नहीं किए। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक कन्हैया सिंह और प्रमोद सिंह के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: थाने से लौटे निगरानीशुदा बदमाश ने लगाई फांसी, परिजन बोले- फिंगर प्रिंट लेकर पुलिस ने मांगे रुपए, जिलाबदर की दी धमकी
नंदिनी टीआई राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा ग्राम पोटिया के अदिति ब्रदर्स घराना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हरेन्द्र दुबे ने शिकायत की है। इसके अनुसार भारत सरकार की स्टार्ट अप इंडिया के तहत फूड्स प्रोसेसिंग प्लांट में मशीन लगानी थी। वर्ष 2022 में गुजरात अहमदाबाद की कंपनी के मालिक कन्हैया सिंह और प्रमोद सिंह से मशीन को लेकर सौदा हुआ।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला! अब UPSC की तर्ज पर होंगी CGPSC की परीक्षाएं, नए आयोग का हुआ गठन

कंपनी के मालिकों ने फूड्स प्रोसेसिंग प्लांट में मापदंड के अनुसार चाही गई मशीनों का सप्लाई नहीं की। उसे पुरानी मशीनों की सप्लाई कर दी, जो उपयोग में नहीं है। इसके अलावा 40 लाख रुपए की मशीन अभी तक सप्लाई नहीं किए हैं। जब बची राशि 40 लाख रुपए की मांग करते हैं तो टाला जा रहा है। अब 40 लाख रुपए गबन कर मारपीट की धमकी दे रहे हैं।