भिलाई

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सरकारी दफ्तरों में दी दबिश, तो 74 स्टॉफ में 69 थे अपसेंट

प्रशासनिक गतिविधियों में कसावट लाने के लिए सोमवार को अधिकारियों की छह टीम ने एसडीएओ स्तर के कार्यालयों में दस्तक दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 7:33 PM IST
Rajnandgaon patrika
प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सरकारी दफ्तरों में दी दबिश, तो 74 स्टॉफ में 69 थे अपसेंट

राजनांदगांव@patrika. सरकारी दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य सहित अन्य व्यवस्था जांचने और प्रशासनिक गतिविधियों में कसावट लाने के लिए सोमवार को अधिकारियों की छह टीम ने एसडीएओ स्तर के कार्यालयों में दस्तक दी।@patrika

ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को मामले में कारण बताओ नोटिस जारी
टीम सुबह 10बजे पहुंच चुकी थी। ज्यादातर विभागों में अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। नदारद अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। वहीं ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को मामले में कारण बताओ नोटिस जारी की गई हैै।
एसडीएम अतुल विश्वकर्मा जनपद पंचायत दफ्तर पहुंचे।@patrika

74 के स्टाफ में महज 5 कर्मचारियोंं का दर्शन हुआ

@patrika 10 बजे कार्यालय पहुंचे एसडीएम को महज 5 कर्मचारियोंं का दर्शन हुआ। जबकि यहां 74 स्टाफ हैं। इसके बाद पहुंचने वाले अधिकारी कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर में समय सहित हस्ताक्षर लिए। समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी। मजे की बात ये थी कि जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी स्वयं ही कार्यालय में 11-15 तक उपस्थित नहीं थे।@patrika

दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हो रहे

@patrika इधर तहसीलदार महिला एवं बाल विकास विभाग पहुंचे थे। डिप्टी कलक्टर दिप्ती वर्मा ने कृषि विभाग के कार्यालय में दबिश दी। वहीं तीन नायाब तहसीलदार बीईओ, जल संसाधन विभाग व पीडब्ल्यूडी में पहुंचे थे। कमोबेश सभी जगह अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

अधिकारी-कर्मचारियों की एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा

@patrika एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि उपस्थिति को लेकर समय सुनिश्चित करने कार्यालयों में पहुंचे थे। ज्यादातर कार्यालयों में अफसरों के कार्यालय पहुंचने की टाइमिंग में गड़बड़ी मिली। समय पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की एक दिन का वेतन काटने की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।@patrika

Published on: