भिलाई

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: बच्चों की तरह पौधों की देखभाल की ली शपथ

जिस तरह हमने अपने बच्चों की परवरिश की है। उसी तरह हम इन पौधों की भी देखभाल करेंगे ताकि बड़े होकर यह भी प्रकृति का श्रृंगार कर सकें। कुछ ऐसे ही संकल्प के साथ शहर की महिलाएं पत्रिका हरित प्रदेश अभियान का हिस्सा बनीं।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 11:12 AM IST
Bhilai patrika
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: बच्चों की तरह पौधों की देखभाल की ली शपथ

भिलाई. जिस तरह हमने अपने बच्चों की परवरिश की है। उसी तरह हम इन पौधों की भी देखभाल करेंगे ताकि बड़े होकर यह भी प्रकृति का श्रृंगार कर सकें। कुछ ऐसे ही संकल्प के साथ शहर की महिलाएं पत्रिका हरित प्रदेश अभियान का हिस्सा बनीं। इन महिलाओं ने अपने घर, कॉलोनी और संगठन के माध्यम से भी पौधे लगाने का संकल्प लिया। पत्रिका परिवार हरित प्रदेश अभियान के तहत धरती को हराभरा बनाने प्रदेश भर में अभियान चला रहा है। जिसके तहत शहर के कई हिस्सों में लोग स्वस्फूर्त पौधरोपण कर रहे हैं। गुरुवार को पत्रिका के पैरेंटिंग टुडे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची शहर की प्रबुद्ध महिलाओं को पत्रिका परिवार ने महिलाओ को फलदार और छायादार पौधे उपहार में दिए। इस मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया
पत्रिका एवं न्यू पीटी सचदेवा कॉलेज के मॉम्स स्पेशल पैरेटिंग में शहर की महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने ना सिर्फ परिवार और समाज में कम होते संस्कारों पर अपनी राय दी, बल्कि पैरेटिंग की जड़ों को सींचने का तरीका भी बताया। पत्रिका पैरेटिंग के इस कार्यक्रम की पूरी खबर पढि़ए शनिवार को।

बनेगें अभियान का हिस्सा
कार्यक्रम में शामिल होने आई 50 से ज्यादा महिलाओं ने पौधे पाकर पत्रिका के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा जताई। संयुक्त महिला समिति, ओजस समिति रिसाली, भिलाई महिला समाज मरोदा, सेक्टर 8,सेक्टर 9 स्मृतिनगर, सहकार भारती से जुड़ी पदाधिकारियों ने अपने संगठन के माध्यम से पौधरोपण कराने की बात कही। इन सभी संगठन को जरूरत के मुताबिक पत्रिका पौधे भी उपलब्ध कराएगा।

बीएसपी हार्टिकल्चर ने दिए पौधे
पत्रिका के इस अभियान में बीएसपी का हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट साथ निभा रहा है। पैरेटिंग टूडे में मैत्रीबाग प्रभारी डॉ एनके जैन ने पौधे उपलब्ध कराए। इस अभियान में नगर निगम का उद्यानिकी विभाग के अधिकारी पीसी सार्वा भी लगातार पौधे उपलब्ध करा रहे हैं।

Published on: