
भिलाई. भिलाई में पले बढ़े युवा वैज्ञानिक दास अजी कामथ का इंजन तकनीक से जुड़ा अविष्कार ऊर्जा जगत में क्रांतिकारी साबित हो रहा है। उन्होंने भविष्य की ऐसी तकनीक आरसीवीआर विकसित की है जिसमें एक ही इंजन में बिना किसी बदलाव के किसी भी ईंधन या ऊर्जा के दूसरे माध्यम से चल सकता है। उनके इस कार्य के लिए उनके शैक्षणिक संस्थान एनआईटी दुर्गापुर ने पिछले सप्ताह उन्हें सालाना टेक फेस्ट में स्टुडेंट के समक्ष की नोट स्पीच देने बुलाया था। जहां उनका सम्मान भी हुआ।
देश- विदेश से मिला प्रोत्साहन
दुर्गापुर से लौटने के बाद अजी कामथ ने प्रेस कान्फे्रंस में बताया कि उनके इस अविष्कार को देश-विदेश में प्रोत्साहन मिल रहा है। भारत सरकार के टेक्नालॉजी डेवलमेंट बोर्ड नई दिल्ली में पिछले माह वे प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं। इन सबके बीच यूरोपियन यूनियन में मिल रही सफलता के बावजूद उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में उनका अपना ही देश भारत इस तकनीक को सूत्रपात करने वाला बनेगा।
यूरोपियन यूनियन में किया आवेदन
दास अजी कामथ ने संयुक्त राष्ट्र संघ की पेटेंट कार्पोरेशन ट्रीटी के माध्यम से इस विकसित उन्नत संस्करण के पेटेंट के लिए यूरोपियन यूनियन में आवेदन किया था। वहीं इसे जारी रखने के लिए उन्होंने यूरोपियन कमीशन के होराइजन २०-२० कार्यक्रम के लिए आवेदन किया था जिसमें अब तक वह स्टेज जीरों और वन पार चुके है। स्टेज २ के आवेदन की प्रक्रिया के लिए लगे है।
स्वीकर्यता के लिए भेजा
पेटेंट कार्पोरेशन ट्रीटी पेंटेट की प्रक्रिया में लिए जाने के बाद इस आवेदन को विभिन्न देशों में उनके स्तर पर स्वीकार्यता के लिए भेजा गया है। दास कामथ अजी अपनी सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में पेटेंट जारी हो गया है। जिसके कारण उनकी की पहचान कई अन्वेषणों के आविष्कारक के तौर पर हो गई है।
दूसरे देशों से काफी पीछे
कामथ मानते है कि भविष्य की पीढ़ी के लिए उन्नत की गई तकनीक के लिए पेटेंट प्राप्त करने की यह उपलब्धि केवल अकादमिक स्तर ही नहीं बल्कि इसका महत्व औद्योगिक तकनीकी क्षमताओं के निर्माण के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। अजी का कहना है कि टेक्नालॉजी के क्षेत्र में आज भी हम दूसरे देशों से काफी पीछे है।
पहलकर्ता बनें
यूरोपियन देशों में 100 साल पहले इंजन से संबधित तकनीक विकसित कर लिए हैं। हमारे देश में तकनीक की विकास कि प्रक्रिया बहुत जटिल है। हमारी सारी की सारी तकनीक मूल रूप से आयातित है। इसलिए अपनी कोशिशों और मेहनत से आरसीवीआर तकनीक विकसित की है। अब उनकी कोशिश है कि उनका अपना देश भारत इस तकनीक का सूत्रपात कर इस क्षेत्र में पहलकर्ता बनें।