Road Accident: रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन को अज्ञात कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए…
Road Accident: रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिरसा गेट के आगे वाइन शॉप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला कार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहन सवार रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला कार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक और बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विवेचना कर रही है।