13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai News: पीलिया का कहर जारी, सात नए मरीज मिले, 31 पहुंची पीडि़तों की कुल संख्या

Bhilai News: सात नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि नए मरीजों में किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 13, 2026

Bhilai News: पीलिया का कहर जारी, सात नए मरीज मिले, 31 पहुंची पीडि़तों की कुल संख्या

पीलिया का कहर जारी, सात नए मरीज मिले (Photo AI)

Bhilai News: टाउनशिप के सेक्टर-7, वार्ड 67 स्थित सडक़-37 में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया, जिसमें सात नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही अब तक कुल मरीजों की संख्या बढक़र 31 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन और जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे की निगरानी में टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सिविल हॉस्पिटल सुपेला के प्रभारी अधिकारी डॉ. पियाम सिंह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट रितिका सोनवानी, सुपरवाइजर विजय सेजुले, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनों ने घर-घर पहुंचकर जांच की।

रविवार को मिले सात नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि नए मरीजों में किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार मरीज अब भी उपचाराधीन हैं।

मोबाइल यूनिट से जांच और शिविर

प्रभावित इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी और शुगर सहित विभिन्न जांचें की गईं, ताकि मरीजों की स्थिति का समय रहते आकलन किया जा सके।

लक्षणों को नजर अंदाज न करें

विशेषज्ञों के अनुसार पीलिया के प्रमुख लक्षणों में भूख न लगना, पीले रंग का पेशाब, उल्टी, सिरदर्द, कमजोरी, थकान, पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द तथा आंखों और त्वचा का पीला होना शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी और लक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया कि पीलिया के लक्षणों में भूख कम लगना, पेशाब का पीला होना, उल्टी और थकान शामिल हैं। पेट के दाहिने हिस्से में दर्द और आंखों व त्वचा का पीला पड़ना भी इसके लक्षण हैं। यह एक संक्रामक बीमारी है जो गंदे पानी और खराब भोजन से फैलती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पीलिया एक संक्रामक बीमारी है, जो गंदे पानी और खराब भोजन से फैलती है। यह बीमारी वायरस के कारण होती है। शरीर में संक्रमण होने के 15 से 50 दिनों के अंदर इसके लक्षण दिखने लगते हैं।