भिलाई

सूदखोर और शहर का आदतन अपराधी काली चढ़ा पुलिस के हत्थे, इधर कांग्रेसी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज

शहर का नामी गुंडा बदमाश राजकुमार राय उर्फ काली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लोगों से 10 फीसदी ब्याज पर रकम देकर रंगदारी से अवैध वसूली भी करता था। पुलिस ने कांग्रेसी नेता मंगेश वैद्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज किया है।

2 min read
Sep 15, 2018
सूदखोर और शहर का आदतन अपराधी काली चढ़ा पुलिस के हत्थे, इधर कांग्रेसी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज

भिलाई. शहर का नामी गुंडा बदमाश राजकुमार राय उर्फ काली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लोगों से 10 फीसदी ब्याज पर रकम देकर रंगदारी से अवैध वसूली भी करता था। सुंदर नगर कोहका निवासी मुमताज खान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी काली और उसके सहयोगी हरिंदर राय व दद्दा के खिलाफ धारा 386, 4 (क) कर्जा एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। हरिंदर और दद्दा फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है।

20 लाख रुपए की मांग करने लगा

ये भी पढ़ें

जेल से छूटते ही दोस्तों के साथ करने लगा रंगदारी, फिर पहुंचा जेल

सुपेला थाना टीआई गौरव तिवारी ने बताया कि मुमताज खान के पति राजू खान ने व्यापार के लिए सेक्टर 7, सड़क 20 निवासी हरिंदर से 10 लाख रुपए ब्याज पर लिया था। रकम देने के बाद हरिंदर ने कोरे कागज और ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करा लिया था। राजू ने अपना मकान बेचकर हरिन्दर को 10 लाख मूल व सूद एक लाख रुपए लौटा दिया। फिर भी हरिंदर व उसका भाई काली और सहयोगी दद्दा 20 लाख रुपए की मांग करने लगा। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

हत्या, अपहरण, बलवा के 10 मामले दर्ज
काली भिलाई नगर थाने का निगरानीशुदा गुंडा है। काली के खिलाफ वर्ष 1993 से अब तक 10 प्रकरण दर्ज है। उसके खिलाफ बलवा, हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट एवं मारपीट के जुर्म विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है।

बदमाशों और सुदखोरों से परेशान रिपोर्ट दर्ज कराए
दुर्ग रेंज के आईजी जीपी सिंह ने कहा कि गुंडा बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। लोग गुंडा, बदमाशों और सुदखोरों से परेशान हैं तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी।

कांग्रेसी नेता मंगेश वैद्य के खिलाफ छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज
भिलाई. कांग्रेसी नेता मंगेश वैद्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज किया है। उसी के दफ्तर में काम करने वाली युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। पुलिस ने मंगेश के खिलाफ धारा ३६४ (क), ३२३, ५०६ के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी विदेश में नौकरी दिलाने, धोखाधड़ी और मारपीट के जुर्म दर्ज हैं। पुलिस उसके रिकॉर्ड खंगाल रही है।

कांग्रेसी नेता व हिंद सेना संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य

सुपेला थाना टीआई ने बताया कि कांग्रेसी नेता व हिंद सेना संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू का नेहरू नगर में दफ्तर है। वहीं पर निवास भी करता है। उसके यहां कई महिला कर्मी नौकरी करती हैं। १९ वर्षीय युवती अपना वेतन मांगने गई। मंगेश उससे अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद उसका हाथ पकडऩे लगा। उसकी इस घिनौनी हरकत का युवती ने विरोध किया। मंगेश ने उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट करने लगा। घबराई युवती चिल्लाने लगी। उसके चंगुल से किसी तरह से जान बचाकर भागी और सीधे पुलिस से घटना की शिकायत की।

ये भी पढ़ें

जब किन्नरों के विवाद में फंस गए थानेदार और कांग्रेस नेत्री, फिर क्या हुआ.. देखिए वीडियो

Published on:
15 Sept 2018 11:47 pm
Also Read
View All