
भिलाई . स्कूटी में सवार होकर अपने बेटे के साथ सेक्टर-1 आ रही महिला लूट की शिकार हो गई। चार बदमाशों ने ओवर ब्रिज के पास उसे रोक लिया। चाकू के नोक पुर पैसे मांगने लगे।
महिला ने मना किया तो उसका बैंग लूटकर भाग गए। भट्ठी थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर-1 क्रास स्ट्रीट निवासी प्रमीला गौर ने शिकायत की है कि कैंप- 2 में उसकी किराने की दुकान है। बुधवार रात 10 बजे दुकान बंदर सेक्टर-1 घर के लिए निकली।
10.30 बजे वहग पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी। वहीं दो बाइक लिए चार बदमाश खड़े थे। उसकी स्कूटर को रोक लिया। उससे पैसे की मांग की। मना किया तो उसके चाकू दिखाकर उसका बैग लूट लिया और मौके से भाग गए।
बैग में 17 हजार रुपए नकद और अन्य दस्तावेज थे। मामले में लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।