
भिलाई@Patrika. बारिश के मौसम में अगर आपको बैक्टीरिया और वायरस से बचना है तो खूब अनानास खाइए। यह ऐसा फल है जिसके खाने से रोग-प्रतिरोध क्षमता खूब बढ़ती है। खट्टा मीठा स्वाद तो सबको खूब भाता ही है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए और सी भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। रेशेदार फल होने की वजह से खूब मात्रा में इसमें फाइबर होता है जो पेट के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है। एक्सपर्ट का का मानना है किइसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह डाइटिंग करने के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत करने में भी काफी उपयोगी है। अनानास का उपयोग फल के रूप में करने के साथ ही इसे जैम, जूस और रायते में भी उपयोग लाया जा सकता है।
सौंदर्य की दृष्टि से भी यह त्वचा के लिए भी काफी अच्छा है
अनानास में फाइवर होने के कारण कब्ज कम करने और पेट के रोगों को लिए लाभकारी होती है। विटामिन ए होने से यह आंखों और इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती है साथ ही उच्च रक्तताप में भी लाभकारी है। सौंदर्य की दृष्टि से भी यह त्वचा के लिए भी काफी अच्छा है। इसमें ब्रोमेलेन, पोटेशियम और कॉपर काफी मात्रा में होता है जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए काफी मददगार है। इसके सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स और ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है।
यह फल पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है
गल्र्स कॉलेज दुर्ग होम साइंस की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ शशिकांता भारद्वाज ने बताया कि यह ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स सहित कई अन्य चीजें पाई जाती है जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे खाते या जूस पीते वक्त सफाई का खास ख्याल रखा जाए।