भिलाई @Patrika. अच्छी हाईट और फिटनेस होने की वजह से हर कोई प्रिंयका को मॉडलिंग में जाने की सलाह देता पर कुछ बंदिशों ने कदम रोक लिए। शादी के बाद पति के साथ ने प्रिंयका को अपने सपनों को पूरा करने मौका मिला और पहली बार में ही उसने मिसेज भिलाई का खिताब जीत लिया। मुंबई के सर्च सलून एवं भिलाई के कोमल ब्यूटी पार्लर की ओर से हुए मिस एवं मिसेस भिलाई के फाइनल राउंड में प्रियंका मीना ने पहला स्थान हासिल किया। फाइनल में पहुंची शीर्ष 10 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने हर राउंड में अपनी बेस्ट परफार्मेंस दी। अस्मिता सिंह प्रथम रनर अप तथा सोनिया रैना द्वितीय रनर अप रहीं। रैंप वाक, ड्रेस अप तथा निर्णायकों के प्रश्नों के सटीक उत्तर के बाद प्रियंका को विजेता घोषित किया गया।