भिलाई

CG Fraud: फर्जी दस्तावेज से बिक रही सिम कार्ड, युवती ने खिलाफ अपराध दर्ज

CG Fraud: छतरी लगाकर सिम बेचने वाले युवक से सिम खरीदा। लेकिन उसके द्वारा दिए गए आधार कार्ड से लाईव फोटो व बायोमेट्रिक तस्वीर का फर्जी उपयोग किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2025, 10:54 AM IST
CG Fraud: फर्जी दस्तावेज से बिक रही सिम कार्ड, युवती ने खिलाफ अपराध दर्ज

CG Fraud: सड़क किनारे छतरी लगाकर सिम की बिक्री करने वाली युवती ने श्रीचैतन्य टेक्नो स्कूल रिकार्ड असिस्टेंट गोटेमुक्खला रवि के दस्तावेज का फर्जी इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी निशा शेंडे के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी ने दस्तावेज का फर्जी उपयोग किया

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि गोटेमुक्खला रवि ने शिकायत की है कि 9 मार्च को सेक्टर-6 सड़क 55 के किनारे निशा शेंडे सिम की बिक्री कर रही थी। उसे आधार कार्ड, लाइव फोटो बायोमेट्रिक लेकर एक सिम जारी किया। इसी दस्तावेज का फर्जी उपयोग कर दूसरे को सिम दे दिया। मामले में आरोपी निशा शेंडे के खिलाफ धारा 419,420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

सिम धोखाधड़ी

पुलिस ने बताया कि ग्राम हनोदा हाउस-165 निवासी राजेश सिपहा ने चौक पर छतरी लगाकर सिम बेचने वाले युवक से सिम खरीदा। लेकिन उसके द्वारा दिए गए आधार कार्ड से लाईव फोटो व बायोमेट्रिक तस्वीर का फर्जी उपयोग किया। बिना बताए दूसरे को उसके नाम की सिम बेचा है। मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी है,जिस पर कार्रवाई की गई है।

Updated on:
18 Apr 2025, 10:54 AM IST
Published on: