भिलाई

मैत्रीबाग में नए मेहमान का इंतजार! लेपर्ड का पिंजरा तैयार, हर माह आते हैं एक लाख से अधिक सैलानी

CG Maitri Bagh: भिलाई जिले में मैत्रीबाग में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी चल रही है। मैत्रीबाग में रायपुर के जंगल सफारी से जल्द लेपर्ड का एक जोड़ा आने वाला है।

2 min read
Aug 26, 2025
मैत्रीबाग में नए मेहमान का इंतजार!(photo-patrika)

CG Maitri Bagh: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में मैत्रीबाग में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी चल रही है। मैत्रीबाग में रायपुर के जंगल सफारी से जल्द लेपर्ड का एक जोड़ा आने वाला है। यहां पुराने लेपर्ड के केज के ठीक बाजू में एक बड़ा मांद तैयार किया जा रहा है। जिसमें आने वाले नए मेहमान को रखा जाएगा। वर्तमान में सिर्फ एक मादा लेपर्ड ही मैत्रीबाग में है। मैत्रीबाग इसके एवज में जंगल सफारी को सांभर देगा।

ये भी पढ़ें

Raipur News: सर्जरी कर बच्ची की पलक की मांसपेशी को किया टाइट, अब ढाई साल की बच्ची देख रही दुनिया

CG Maitri Bagh: अनुमति के बाद एक आएगा लेपर्ड और जाएंगे दो दर्जन सांभर

जंगल सफारी से मैत्रीबाग एक जोड़ा लेपर्ड लेगा। वहीं बदले में मैत्रीबाग से करीब 24 सांभर दिया जाएगा। सांभर की कमी मैत्रीबाग में नहीं है। लेपर्ड को लेकर आने व सांभर को बदले में देने के लिए नेशनल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी है।

बढ़ जाएगी रौनक

नए मेहमान आने के बाद मैत्रीबाग में पर्यटकों के आने की संया बढ़ जाएगी। यहां की रौनक पर्यटकों की वजह से ही होती है। जू में लंबे समय से नए मेहमान का इंतजार है। लॉयन को लाने के लिए भी प्रयास जारी है। बारिश से पहले उमीद है कि लेपर्ड और भालू के जोड़े को लाने में यहां के प्रभारी सफल हो जाएंगे।

मैत्रीबाग में हर माह करीब एक लाख पर्यटक आते हैं। इस तरह से साल में करीब 12 लाख पर्यटकों का आना होता है। मैत्रीबाग प्रभारी डॉ. एनके जैन ने कहा की मैत्रीबाग में जल्द नए मेहमान आएंगे। एक जोड़ा तेदुंआ लाया जाएगा। इसके लिए केज बनकर तैयार हो गया है।

सन्नाटा टूटेगा भालू के बाड़ा से

मैत्रीबाग में भालू का दो-दो बाड़ा है। दोनों में ही सन्नाटा पसरा है। एक-एक कर सारे भालू उम्र के साथ दुनिया से चल बसे। अब फिर एक बार इन बाड़ों का सन्नाटा टूटेगा। एक पेयर भालू लाने के लिए दो जगह से पत्राचार चल रहा है। एक भालू जंगल सफारी से और दूसरा बिलासपुर से आने की उमीद है।

Updated on:
26 Aug 2025 11:48 am
Published on:
26 Aug 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर