Weather Update : मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार से अब कुछ दिनों के लिए रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि शुरू होगी।
भिलाई। weather update : मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार से अब कुछ दिनों के लिए रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि शुरू होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा। दिसंबर मध्य से अच्छी ठंडक का अहसास होगा।
इसके पीछे पश्चिम में बना विक्षोभ है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। इससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के चरम दक्षिण (बस्तर संभाग के) एक-दो जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
दुर्ग जिले में अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की भी संभावना बन रही है। फिलहाल दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। इसमें अगले कुछ दिनों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।