ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। हर विधानसभा के लिए 2-2 टेबल कुल 8 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाए जाएंगे। सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सुबह 7 बजे खोला जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। कलक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कलक्टर ने सभी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।