भिलाई

छत्तीसगढ़ के किस पुलिस अधिकारी पर लगा यौन शोषण का आरोप, पढ़ें खबर

दुर्ग जिले में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभाग में ही पदस्थ एक महिला आरक्षक ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

2 min read
Jan 24, 2018

भिलाई.दुर्ग जिले में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी भी यौन शोषण के आरोप में घिर गए हैं। उनके खिलाफ किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस विभाग में ही पदस्थ एक महिला आरक्षक ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी पर यौन शोषण की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस खबर का खंडन भी वायरल हो रहा है।

सीएम को लिखा है पत्र

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Motivational news: राजनांदगांव कलेक्टोरेट की फाइलें होंगी आनलाइन, डिजिटल सिग्नेचर भी होंगे अप्रूव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम पर 15 जनवरी 2018 को लिखे शिकायत पत्र की प्रतिलिपि गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय , सीजी के डीजीपी, दुर्ग आईजी और एसपी के नाम पर भेजी गई है।

पत्र का मजमून इस प्रकार है
विषय-पुलिस अधिकारी भिलाई/दुर्ग द्वारा शारीरिक शोषण करने व झूठे आरोप लगाकर निलंबित करने की धमकी देने बाबत।
महोदय जी,
निवेदन है कि मैं दुर्ग जिले में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी हंू। मैं अत्यंत ही गरीब दलित परिवार से हूं। मेरे बूढ़े माता-पिता छोटे भाई बहन की सारी जिम्मेदारी मेरी है। जिले के पुलिस अधिकारी नवंबर 2017 से शारीरिक शोषण निंरतर कर रहे हैं। नवंबर 2017 में सिंह ने मुझसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिया है। मेरी फोटो और वीडियो भी बना ली है। जान से मारने की धमकी देकर कर निरंतर मेरा शारीरिक शोषण कर रहे है। विरोध करने पर झूठे केस में फंसाकर विभागीय कार्यवाही कर निलंबित करने की धमकी देता है। अत्यंत खतरनाक अधिकारी है और अपनी पुलिस अधिकारी होने का दुरुपयोग कर रहे है। मैं अत्यंत ही डरी और भयभीत हंू। मेरे अलावा कुछ अन्य महिला कर्मचारियों से भी अश्लील हरकते करते है। बदनामी और नौकरी के डर से सब चुप है। पुलिस अधिकारी पुलिस की वर्दी में छुपा राक्षस है।

मैं दलित महिला हूं मेरा निरंतर शोषण हो रहा है। पुलिस अधिकारी के कारण मेरी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है। मुझे न्याय कैसे मिलेगा समझ नहीं आ रहा क्या करु। लगता है कि आत्महत्या कर लूं किंतु बूढ़े मां-बाप का ख्याल आ जाता है।

निवेदन है कि सक्षम पुलिस अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है अन्यथा निरंतर मेरी तरह असहाय महिलाओं को शोषण करता रहेगा।

आवेदिका
महिला पुलिस कर्मी
छत्तीसगढ़ पुलिस

इस तरह से खंडन की खबर भी वायरल
भिलाई नगर ब्रेकिंग आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा हथकण्डा जांच उपरांत फर्जी साबित हुआ। दुर्ग के एक पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिस कर्मी का यौन शोषण के शिकायत पर पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के निर्देश पर महिला सेल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने दुर्ग जिले में पदस्थ उक्त नाम की दोनों महिला पुलिस कर्मियों का बयान लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने ऐसी किसी घटना से इंकार करते हुए कहा कि हमनें कोई शिकायत नहीं की है। एएसपी के यौन शोषण की शिकायत को बेबुनियाद बताया कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों का मनोबल गिराने की साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह की सूचनाएं वायरल हो रही है

ये भी पढ़ें

नक्सलियों से बदला लेने एक पुलिस जवान हथियार लेकर जंगल चला गया, फिर क्या हुआ.., पढ़ें खबर
Updated on:
25 Jan 2018 11:13 am
Published on:
24 Jan 2018 06:46 pm
Also Read
View All