
राजनांदगांव. गातापार क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मलैदा पुलिस बेस कैंप से रविवार को एक जवान रायफल लेकर फरार हो गया था। जवान के फरार होने की जानकारी होते ही पूरे कैंप में हड़कंप की स्थित निर्मित हो गई थी। सोमवार दोपहर को जवान रायफल के साथ वापस कैंप लौटा तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि जवान आत्मसमर्पित नक्सली है आरक्षक के पद पर काम कर रहा है। रविवार को वह शराब के नशे में शहीद हुए अपने पुलिस जवानों का बदला लेने नक्सलियों को मारने जंगल चला गया था।
सुरक्षित बेस कैंप में पहुंचने पर राहत की सांस ली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथियार लेकर फरार हुए सिपाही छोटू पद्दा ने कुछ साल पहले ही आत्मसमर्पण किया था। शासन-प्रशासन द्वारा माओवादी रहे छोटू पद्दा को मुख्यधारा में लौटने पर पुलिस का जवान बनाया गया है। उसके अचानक गायब हो जाने से घबराए महकमे ने सुरक्षित बेस कैंप में पहुंचने पर राहत की सांस ली है।
हिदायद दी गई
प्रभारी मलैदा पुलिस बेस कैंप नीलेश पाण्डेय ने बताया कि सिपाही रविवार को शहीद हुए अपने सिपाहियों का बदला लेने कैंप से रायफल लेकर जंगल की ओर चले गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने कैंप में तैनात सिपाहियों की निगरानी करने की हिदायद दी है।
इधर बेहोशी की दवा सूंघाकर ट्रक के पहिए ले उड़ चोर
राजनांदगांव. नेशनल हाइवे में बाघनदी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क चिरचारी के एक ट्रक बाड़ी वक्र्स में खड़े ट्रकों के पहिए को अज्ञात चोरों ले उड़े। शातिर चोरों द्वारा दुकान में सोए दुकान मालिक को नशीली दवा सुंघाकर बेहोश करने के बाद ट्रकों का पहिया निकाले और किसी दूसरी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। सूचना के बाद बागनदी पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सड़क चिरचारी निवासी परसराम साहू का नेशनल हाइवे किनारे ट्रक बाडी वक्र्स का दुकान है। दुकान में बाडी वर्क व चेचिच का काम करने चार ट्रकें खड़ी थीं। सोमवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा दो ट्रकों के 4-4 कुल 8 नग पहिया के साथ निकालकर फरार हो गए।
सुबह तक बेहोश था दुकान मालिक
बताया जा रहा है कि चोरों का गिरोह एक माल वाहक में मौके पर पहुंचे थे। आरोपी 6 से 7 लोग थे। चोरों द्वारा सबसे पहले दुकान के बाहर सोए मैकेनिक व मालिक परसराम के पिता को बेहोशी की दवा सुंघाई गई। इसके बाद ट्रकों के पहिए को निकाला गया है। मौके पर मौजूद एक अन्य ट्रक चालक ने बताया कि उनका ट्रक जैसे ही वहां पहुंचा चोर अपने वाहन लेकर फरार हो गए। उसने दुकान मालिक को उठाया, वह लगभग बेहोशी के हालत में था। चोरी हुए पहिए की कीमत लगभग 1 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
Published on:
24 Jan 2018 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
