भिलाई

Breaking: डेंगू से भिलाई में 39 वीं मौत, जन्माष्टमी के दिन ईशा ने अस्पताल में तोड़ा दम

डेंगू से भिलाई में सोमवार सुबह एक और मौत हो गई। वार्ड 63 निवासी ईशा निर्मलकर का पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में उपचार चल रहा था।
2 min read
Sep 03, 2018
patrika
Breaking: डेंगू से भिलाई में 39 वीं मौत, जन्माष्टमी के दिन ईशा ने अस्पताल में तोड़ा दम

भिलाई . डेंगू से भिलाई में सोमवार सुबह एक और मौत हो गई। वार्ड 63 निवासी ईशा निर्मलकर का पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में उपचार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ईशा ने आज सुबह दम तोड़ दिया। डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है।

डेंगू ने महीने भर में किसी सुहागन का सुहाग छिन लिया तो किसी बच्चे के सिर से माता या पिता का साया तो किसी घर की किलकारी छिन ली। भिलाई शहर पहली बार किसी बीमारी से इतनी मौत का दर्द झेल रहा है। इस बीच सिस्टम की खामियां सामने आई तो कहीं इलाज में लापरवाही भी दिखी। लोगों की यह कमजोरी भी दिखी कि डेंगू का प्रकोप लगातार बढऩे के बाद भी सचेत नहीं हो रहे हैं। जिसमें पढ़े लिखे लोग और बीएसपी के अफसर तक शामिल हैं।

डेंगू से लड़ाई में समाजसेवी संस्थान,निजी चिकित्सा संस्थान,मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,एसएचजी ग्रुप के सदस्यों समेत अब स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी जुट गए हैं। घर-घर जाकर कूलर खाली करवाने के साथ दवाईयां डाली जा रही है। लोगों को डेंगू से बचकर रहने के लिए वह टिप्स वाले पंपलेट बांटे जां रहे हैं। अब तो डेंगू को नष्ट करने के लिए चौतरफा लड़ाई की जरूरत है। एक पक्ष भी कमजोर हुआ तो यह लड़ाई अधूरी रह जाएगी

खटाल संचालकों से वसूला 21 हजार जुर्माना
जोन-१ में इन्द्रमन यादव भैंस खटाल से 5 हजार, पंचराम यादव भैंस खटाल से 5 हजार, शिव कुमार यादव भैंस खटाल कोसानगर से 5 हजार, रमेश कुमार भेंस खटाल सुन्दर नगर कोहका से 5 हजार रुपए अर्थदंड वसूला। इसी तरह जोन 2 के वार्ड-18 में रितेश साव से 1 हजार कुल 21 हजार अर्थदण्ड वसूले।

भिलाई में 5 अगस्त से से 2 सितम्बर तक 110103 कूलर खाली कराने का दावा किया गया है। वहीं 7921 कूलर को उतरवाया गया है। भिलाई निगम कमिश्रर केएल चौहान के मुताबिक शहर के 90713 स्थानों पर स्प्रे पम्प से टेलीफास का छिडकाव किया चुका है। फागींग मशीन से 5352 स्थानों,584 स्कूल,453 आंगनबाड़ी केन्द्रो में धुआं छोड़ा गया है। जन जागरुकता के लिए 171995 पंपलेट का वितरण किया जा चुका है।

8000 लीटर टेमीफॉस घोल का छिड़काव
जोन 4 के वार्ड 31, 34 एवं 35 के नहर के किनारे डेंगू के रोकथाम के लिए 1 नग अग्निशमन वाहन से 8000 लीटर पानी में टेमिफांस का मिश्रण कर नहर किनारे छिड़काव कराया गया।

1963 कर्मचारी लगाए गए हैं काम पर
कंट्रोल रुम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण करने का दावा भी किया गया है। निगम प्रशासन ने 1350 प्लेसमेंट कर्मचारी, 615 प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में 275 अतिरिक्त कर्मचारी लगाया है। वहीं 1374 ब्लिचिंग पाउडर पाउच का वितरण किया गया है। शहर की 600493 मीटर नालियों की सफाई की गई है।

Updated on:
03 Sept 2018 11:14 am
Published on:
03 Sept 2018 11:14 am