7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए दुर्ग के जवान का पार्थिव देह पहुंचा रायपुर, अंतिम विदाई देने गृहग्राम उमरपोटी में उमड़ा जन सैलाब

जम्मू-कश्मीर के सबसे संवेदनशील जिले राजौरी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान शहीद डोमेश्वर साहू का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Sep 03, 2018

patrika

Breaking: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए दुर्ग के जवान का पार्थिव देह पहुंचा रायपुर, अंतिम विदाई देने गृहग्राम उमरपोटी में उमड़ा जन सैलाब

भिलाई. जम्मू-कश्मीर के सबसे संवेदनशील जिले राजौरी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान शहीद डोमेश्वर साहू का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया। भिलाई से लगे उमरपोटी निवासी शहीद लांसनायक का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ उनके गृहग्राम में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर रायपुर एयरपोर्ट से उनके गृहग्राम के लिए निकल गया है। जहां दोपहर १२ बजे गार्ड ऑफ आनर देकर शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।

ले रहे थे दुश्मनों की टोह
दुश्मनों की टोह लेने टॉवर पर एंटीना ठीक करने चढ़ा दुर्ग के जवान की जम्मू-कश्मीर में शहदत की खबर रविवार सुबह आई थी। उमरपोटी निवासी भारतीय सेना का जबांज जवान डोमेश्वर साहू ड्यूटी के दौरान अपनी पोस्ट में मुस्तैदी से तैनात थे। इसी बीच तकनीकी दिक्कत दूर करने टॉवर पर चढ़ा तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। डंक लगने से बुरी तरह घायल जवान को उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सांसे थम गई।

जवान की राजौरी में थी पोस्टिंग
शहीद जवान डोमेश्वर साहू की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के सबसे संवेदनशील जिले राजौरी में थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर उन्हें फोन से सूचना मिली। जिसके बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर लाने के लिए वे जम्मू रवाना हो गए थे। दिल्ली से फ्लाइट के जरिए जवान का शव आज रायपुर लाया गया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ऑफ सिग्नल्स में मेकेनिक ट्रेड था जवान
शहीद जवान लांसनायक डोमश्वर साहू आर्मी के कोर सिग्नल्स के २५ डिवीजन सिग्नल्स रेजीमेंट में पोस्टेड था। यहां कोर ऑफ सिग्नल्स में मेकेनिक के पद पर रहते हुए दुश्मनों की ओर से आती हुई हर चुनौती पर उसकी नजर रहती थी। परिजनों ने बताया कि लगभग दस वर्ष से वे भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश के प्रति जिम्मेदारी से काम कर रहे थे।

दिया जाएगा गार्ड ऑफ आनर
शहीद जवान के सम्मान मेें उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पार्थिव शरीर रायपुर गया है। आज दोपहर उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहादत को सलाम करने सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया
जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान का तीन साल का बेटा है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। इधर उनके गृहग्राह में सूचना मिलते ही ग्रामीण शोक में डूब गए।