
भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव आज से, माखन-मिश्री लेने रात भर उमड़ेंगे श्रद्धालु
बालोद. जिला मुख्यालय सहित जिले भर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजन किया जाएगा। खासकर भगवान कृष्ण के मंदिरों में तैयारी की गई है। रंगीन विद्युत झालरों के साथ तोरण-पताका लगाए गए हैं। झूले को सजाया गया है। शहर से लेकर गांवों के स्कूलों में भी इसकी तैयारी की गई है।
बहुत से जगहों पर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाएगी
इस दौरान सोमवार की रात भगवान के जन्म के बाद 12 बजे पटाखे फोड़े जाएंगे। माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। मटकी फोड़कर दही लूटा जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले भर में विविध आयोजन भी होंगे। कहीं भजन-कीर्तन, तो कहीं रामधुनी प्रतियोगिता की तैयारी है।
व्रत रखकर भगवान के अवतार का करेंगे इंतजार
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु आधी रात तक भगवान के अवतरित होने का इंतजार करेंगे। उसके बाद जय कन्हैया लाल के साथ जन्म उत्सव मनाएंगे। व्रतधारी भगवान की विशेष आराधना कर पूजा करेंगे। उसके बाद भजन-कीर्तन में रम जाएंगे। वहीं स्कूलों में भी विविध आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिला मुख्यालय के मोहल्लों में दही लूट व मटकी फोड़ का आयोजन होगा।
अर्जुंदा में यादव समाज ने की इस्ट देव की पूजा
यादव समाज ने नगर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान कृष्ण के जीवन से सीख लेकर अच्छे काम करने की सीख दी। अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण के बारे में कई तरह की रोचक जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद यादव समाज की बेटियों ने कलश सजाया।
डौंडीलोहारा : रेंगाडबरी में यादव समाज ने की विशेष पूजा
ग्राम रेंगाडबरी में रविवार को भगवान कृष्णा जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास ग्राम के कोसरिया यादव समाज के सदस्य भगवान कृष्ण की विशेष पूजा करते हंै। क्षेत्र के पुनारकसा, खैरकट्टा, अरजपुरी, तुड़मुड़ा, कमकापार, रेंगाडबरी आदि में सभी यादव समाज के लोग शामिल होते हैं। रात में ग्राम मार्री मुरेर की मंडली रामायण की प्रस्तुति दी। जानकारी नेमन साहू रेंगाडबरी ने दी।
Published on:
03 Sept 2018 08:10 am
