भिलाई

दर्दनाक हादसा…मालगाड़ी के इंजन में चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा, मौत

Bhilai Accident News: दुर्ग और राजनांदगांव के मध्य रसमड़ा यार्ड में मालगाड़ी खड़ी थी। इसके इंजन में एक अज्ञात व्यक्ति चढ़ गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2023, 3:57 PM IST
Young man burnt by goods train engine, dies Bhilai news
मालगाड़ी के इंजन में चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा, मौत

भिलाई। Accident in Chhattisgarh: दुर्ग और राजनांदगांव के मध्य रसमड़ा यार्ड में मालगाड़ी खड़ी थी। इसके इंजन में एक अज्ञात व्यक्ति चढ़ गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही, बुरी तरह से झुलस गया। हाईटेंशन तार में कुछ देर चिपककर वह रह गया। इसके बाद इंजन के ऊपर लगे चीनी मिट्टी के प्लेट पर गिरा। उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

घंटों खड़ी रही ट्रेन

मालगाड़ी दुर्ग से नागपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान रसमड़ा यार्ड में सुबह 8 बजे यह घटना हुई। वहीं शासकीय रेलवे पुलिस को इसकी खबर मेमो से करीब 10 बजे दी गई। मौके पर जीआरपी के साथ-साथ डोंगरगढ़ से रेलवे की टीम पहुंची। एचटी लाइन को दोनों ओर से डिस्कनेक्ट किए। तब मजदूरों ने रस्सी में बांधकर शव को किसी तरह से नीचे उतारा। इस कार्रवाई के दौरान बारिश भी हो रही थी, जिसकी वजह से विलंब होता गया।

Updated on:
29 Nov 2023, 3:57 PM IST
Published on: