चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अजय को खरीदा था। लेकिन, उसे एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। मंगलवार को रिटेन करने की सूचना मिलने के बाद अजय ने पत्रिका से कहा कि उसे इस बार चेन्नई के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी आशा है और उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, हरप्रीत सिंह ने आईपीएल 2023 में पंजाब की ओर से 4 मैच खेले थे।