बुकिंग करा चुके दर्शकों के वेरीफिकेशन में काफी समय लग रहा था, जिससे टिकट लेने वालों को घंटों इंतजार के बाद टिकट मिले। टिकट लेने के लिए रायपुर के अलावा भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश के दर्शक पहुंचे थे। जबकि, छात्रों के कोटा वाली 1000 रुपए की लगभग 1300 टिकटें चंद घंटों में ही बिक गईं। छात्र के अलावा छात्राओं ने भी लाइन में लगकर टिकटें खरीदीं। छात्रों को एक आईडी कार्ड पर एक टिकट बेची गईं।