भिलाई

CG Crime: भगवान भोलेनाथ की बारात में चाकूबाजी, मुख्य आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त

CG Crime: महाशिवरात्रि की बारात के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के अवैध होटल पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
भगवान भोलेनाथ की बारात में चाकूबाजी (photo source- Patrika)

CG Crime: भिलाई के मोहन नगर थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के दौरान हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी मनीष देशमुख द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर होटल संचालित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया।

ये भी पढ़ें

Tension in Gudari chowk: गुदरी चौक में ट्रांसफॉर्मर हटाने को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में झड़प, दिनभर रहा तनाव

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…

घटना 16 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे की है, जब भगवान शंकर की बारात निकाली जा रही थी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल क्षय कुमार गोड उर्फ नानू को पुराने विवाद के चलते आरोपी मनीष देशमुख और उसके साथियों ने घेर लिया। आरोप है कि धारदार चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल नानू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मोहन नगर थाना पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

CG Crime: ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया…

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी शासकीय जमीन पर अवैध रूप से होटल चला रहा था। इस पर एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम और जिला प्रशासन ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास बने अवैध ढांचे को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों के अवैध कब्जों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।

Published on:
27 Feb 2026 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर