भिलाई

Bhilai: खारून नदी में डूब गया घर का चिराग, 16 घंटे बाद मिली डेडबॉडी, 12 दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने

Kharun River: दोस्तों के पिकनिक मनाने खारून नदी गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। SDRF की टीम ने 16 घंटे बाद शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी..
2 min read
Jul 27, 2026
kharun river news, Bhilai news
नदी में रेस्क्यू के बाद शव को ​निकालते हुए SDRF की टीम ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: खारुन नदी में पानी के तेज बहाव में डूबे युवक की डेडबॉडी पुलिस ने बरामद कर ली है। SDRF की टीम ने 16 घंटे तक नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया जिसके बाद टीम ने शव को बरामद कर लिया। पानी में डूबने से युवक का शरीर अकड़ गया था। इधर शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kharun river: 12 दोस्त गए थे पिकनिक मनाने

जानकारी के अनुसार मृतक रायपुर निवासी 22 वर्षीय टोमेश ध्रुव अपने 11 दोस्तों के साथ ग्राम जमराव स्थित खारून नदी में पिकनिक मनाने गया था। देर शाम करीब 5:30 बजे नदी में नहाने के दौराव वह पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन बहाव अधिक होने के कारण नदी में मृतका का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से SDRF की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया।

16 घंटे बाद मिली डेडबॉडी

करीब 16 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF ने सोमवार सुबह युवक का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान को अंधेरा होने के कारण रात में रोकना पड़ा। सोमवार सुबह 5 बजे टीम ने दोबारा तलाश शुरू की। सुबह करीब 9:05 बजे SDRF के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने तेज बहाव के बीच गहन गोताखोरी कर युवक का शव बरामद किया।

अमलेश्वर पुलिस जांच में जुटी

मृतक की पहचान टोमेश ध्रुव (22 वर्ष), पिता चुन्नूलाल ध्रुव, निवासी देवपुरी कमल विहार, रायपुर के रूप में हुई है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अमलेश्वर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
27 Jul 2026 12:40 pm
Published on:
27 Jul 2026 12:38 pm