भीलवाड़ा

कोटड़ी डीएसपी, यार्न व्यापारी, नर्सिंगकर्मी समेत 115 जने संक्रमित

एक ओर महिला की मौत
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2020, 4:04 AM IST
115 people infected including Kotdi DSP, yarn merchant, nursing worker in bhilwara
115 people infected including Kotdi DSP, yarn merchant, nursing worker in bhilwara

भीलवाड़ा .
जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी तीन सूची में ११५ कोरोना संक्रमित निकले है। इसमें कोटड़ी डीएसपी, शिक्षक, मेडिकल कर्मचारी, ज्वैलरी व्यापारी, यार्न व्यापारी, पुलिसकर्मी के परिजन, आरएसी के जवान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर शामिल है। कोरोना संक्रमितों की संख्या २११५ हो गई है। हरणी गांव की महिला की मौत होने से मृतकों की संख्या २८ हो गई है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक भीलवाड़ा शहर के ७४, बिजौलिया के १५, शाहपुरा व मांडलगढ़ के ६-६, जहाजपुर ५, हुरड़ा ४, कोटड़ी २, आसीन्द, रायपुर व मांडल के १-१ संक्रमित शामिल
चावला ने बताया कि शहर के पंचवटी सामुदायिक भवन का आरएसी जवान, सुभाषनगर बी सेक्टर का रोडवेज कर्मी, हमीरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास नितिन स्पीनर्स के कर्मचारी, गांधीनगर, लेबर कॉलोनी की छात्रा, सिंधुनगर का छात्र, जमना विहार, अहिंसा बंग्लोज का छात्र, न्यू बापूनगर एफ सेक्टर, हमीरगढ़ खटीक मोहल्ला, आरके कॉलोनी एफ सेक्टर, ठगा का खेड़ा का बीएसएल कर्मचारी, सांगानेर टेंपो स्टैंड के १२ जने, आमलियों की बारी में दो, डीके कॉलोनी एफ सेक्टर, चंद्रशेखर आजाद नगर का बैंककर्मी, शिवनगर, बापूनगर का छात्र, आरसी व्यास कॉलोनी, ओमटावर के पास आजाद नगर, जमना विहार, डी सेक्टर शास्त्रीनगर, आरके कॉलोनी, वेदवती स्कूल के पास जवाहरनगर किराणा व्यापारी, शास्त्रीनगर, शास्त्रीनगर का ज्यूस संचालक, बी सेक्टर चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी व महात्मा गांधी अस्पताल की महिला नर्सिंगकर्मी, आरएसईबी ऑफिस के पास सुभाषनगर, एफ सेक्टर राजपूत कॉलोनी, पथवारी मोहल्ला जूनावास, सर्राफा कारोबारी, अनुकंपा अपार्टमेंट कांची रिसोर्ट का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, संजय कॉलोनी, पंडित आलूबड़ा वाले के पास आजाद चौक की सोशल वर्कर महिला, सर्राफा बाजार गुलमंडी का छात्र, मीरां सर्किल पटेल नगर का टेंपो चालक, न्यू हाउसिंग बोर्ड जैन मंदिर के पास किराणा व्यापारी, आजाद नगर ए सेक्टर का बीमा एजेंट, बड़े मंदिर के पास ज्वैलर्स कर्मचारी, एफ सेक्टर बसंत विहार, न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर का पुलिसकर्मी का परिवार, तेरापंथ भवन के पास पुर, पंडित जी की होटल के पास आजाद नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर का संगम सुटिंग कर्मचारी, डी सेक्टर शास्त्रीनगर, डी सेक्टर आरसी व्यास कॉलोनी के यार्न व्यापारी के परिवार के चार सदस्य शामिल है।
बिजौलिया में कोरोना विस्फोट
इंद्रा कॉलोनी बिजौलियां निवासी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा के व्याख्याता, धाकड़ मोहल्ला, ओड़ों का मोहल्ला बिजौलियां, बूंदी रोड़ इंद्रा कॉलोनी बिजौलियां निवासी सीएचसी का नर्सिंगकर्मी, गाडरीखेड़ा थलां, पंचायत चौक बिजौलियां का छात्र, मारुती सिनेमा के पास बिजौलियां का स्टेट बैंक गार्ड, छात्र, वार्ड नंबर 6 ओड बस्ती बिजौलियां का ट्रांसपोर्ट कर्मी, पथिक नगर बिजौलियां का पंचायत समिति कर्मचारी, पथिक पार्क के पास बिजौलियां, वार्ड नंबर नौ पंचायत समिति के पास, तेजाजी चौक का कोरोना संक्रमित शामिल है। इसी प्रकार मस्जिद के पास नई आबादी मांडलगढ़, बालिका सैकंडरी स्कूल महुआ मांडलगढ़ की प्रधानाध्यापक, सारण का खेड़ा की महिला, महुआ में पंचायत सहायक, पुराना जोरावपुरा पोस्ट ऑफिस के पास का संक्रमित शामिल है।
चावला ने बताया कि आसीन्द के भीम रोड़ चुंगी नाका के पास पान विक्रेता, पीथास मांडल की बालिका, कोटड़ी पुलिस उपाधीक्षक व कोटड़ी हुरड़ा का युवक, आरएसडब्लूएम गुलाबपुरा का चालक तथा मालीखेड़ा शाहपुरा, दिलखुश बाग निवासी शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय का गार्ड, चमना बावड़ी शाहपुरा, संतोष नगर जहाजपुर, पुराना बाजार शक्करगढ़ में कोरोना संक्रमित निकले है।

Published on:
Also Read
View All