7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यदेव बादलों में छिपे तो इको पार्क में बिजली हो गई गुल

हमीरगढ़ स्थित इको पार्क की बिजली सौर ऊर्जा संयन्त्र फेल होने से एक सप्ताह से गुल है। यहां हमीरगढ़ वन क्षेत्र का नाका स्थापित होने से विभागीय काज प्रभावित हो रहे है, वहीं इको पार्क की कैम्पियन साइड भी अंधेरे के साए में है। Suryadev hides in the clouds and lightning strikes in Eco Park bhilwara

2 min read
Google source verification
सूर्यदेव बादलों में छिपे तो इको पार्क में बिजली हो गई गुल

Suryadev hides in the clouds and lightning strikes in Eco Park bhilwara

भीलवाड़ा। हमीरगढ़ स्थित इको पार्क की बिजली सौर ऊर्जा संयन्त्र फेल होने से एक सप्ताह से गुल है। यहां हमीरगढ़ वन क्षेत्र का नाका स्थापित होने से विभागीय काज प्रभावित हो रहे है, वहीं इको पार्क की कैम्पियन साइड भी अंधेरे के साए में है।

हमीरगढ़ इको पार्क एवं वन नाका की बिजली व्यवस्था यहां स्थापित सौर ऊर्जा संयन्त्र के भरोसे है। मौजूदा हालात यह है कि गत एक सप्ताह से बारिश का दौर होने से संयन्त्र से बिजली बनना बंद हो गई है। यहां विभागीय स्तर पर बिजली कनेक्शन नहीं होने से यहां शाम चार बजे बाद ही घना अंधेरा हो जाता है। ऐसे में इको पार्क के अंतिम छोर तक जाने वाले पर्यटकों को शाम चार बजे से पहले मुख्य गेट पर लौटना होता है। दूसरी तरफ बिजली के अभाव में कैम्पियन साइड भी सूनी हो जाती है, रोशनी के अभाव में यहां स्थित हैरिटेज झोपडियोंं पर भी ताले लटके है। पानी की मोटरें भी बंद है।

चार वन क्षेत्र का जिम्मा
हमीरगढ़ वन क्षेत्र का वन नाका भी चामुंडा माता क्षेत्र से हटा कर यहां इको पार्क के मुख्यद्वार स्थित कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी कार्यालय के जिम्मे ५६२ हैक्टेयर में आठ किलोमीटर तक फैले इको पार्क के साथ ही हमीरगढ़, ओज्याड़ा, बैराठिया व मंगरोप वन क्षेत्र के देखभाल एवं रखाव की व्यवस्था है। यहां नाके पर प्रभारी समेत ११ वनकर्मी तैनात है। बिजली के अभाव में यहां कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है। रात में तो नाका कार्यालय में अंधेरा पसरा रहता है। इतना ही नहीं कर्मियों को मोबाइल चार्ज करने की भी समस्या आ रही है। रात्रिकालीन गश्त भी असरकारक नहीं हो पा रही है।

चोरी छिपे आ रहे शिकारी
इको पार्क क्षेत्र में काबरा गांव की तरफ करीब तीन किलोमीटर तक सुरक्षा दीवार नहीं है। यहां दीवार का निर्माण कार्य अधूरा छूट जाने से शिकारियों व लकड़ी काटने वाले लोगों पार्क में चोरी छिपे घुस रहे है। अंधेरे में सर्च लाइट नहीं जलने से शिकार की वारदातें भी बढ़ी है।

कनेक्शन लेने की करेंगे कोशिश
बारिश के मौसम के कारण सौर ऊर्जा संयन्त्र काम नहीं कर रहे है, इससे जरुरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। यहां वन नाका भी है। ऐसे में परेशानी बारिश के मौसम में बढ़ जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए बिजली का कनेक्शन जल्द लें, ये कोशिश रहेगी।
डीपी सिंह जागावत, उपवन संरक्षक