भीलवाड़ा

आंकड़ों का बड़ा खेल, स्टेट की सूची में 17 की मौत, एमजीएच में 66 मरे, वास्तविक में 94 की मौत

शनिवार को 4 मरे, 90 संक्रमित निकले
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 5:01 AM IST
17 killed in state list, 66 died in MGH, 94 died in actual in bhilwara
17 killed in state list, 66 died in MGH, 94 died in actual in bhilwara

भीलवाड़ा.

अब तक कोरोना संक्रमितों को लेकर ही सरकार आंकड़ों को छुपाने के प्रयास में थी। लेकिन अब मौत के आंकड़ों में भी बड़ा अन्तर सामने आ रहा है। स्टेट की ओर से जारी सूची में भीलवाड़ा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या शनिवार को शून्य तथा अब तक १७ बताई गई है। जबकि महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार शनिवार को तीन जनों की मौत हुई है तथा अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की मौत का आंकड़ा ६६ बताया जा रहा है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि शनिवार को ४ जनों की मौत हुई तथा अब तक ९४ जनों की मौत हो चुकी है। वही ९० संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा ५६८१ पहुंच गया।
एमजीएच के अनुसार गुलाबपुरा निवासी श्याम सुन्दर, तिलक नगर निवासी पन्नालाल तथा रायपुर दवरिया निवासी कृष्ण गोपाल ने एमजीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही एक निजी चिकित्सालय में नीमच निवासी कन्हैयालाल सोनी ने दम तोड़ दिया। खास बात यह है जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों में कोविड केयर सेन्टर प्रारम्भ तो करवा दिए है, लेकिन वहा हो रही मौत का आंकड़ा तक उनके पास उपलब्ध नहीं है।

Published on:
Also Read
View All