8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशीपुरी सामुदायिक भवन की दुर्दशा

झाड़-झंखाड़ व गाजर घास तक उगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 26 Sep 2020, 6:02 AM IST

The plight of Kashipuri community building in bhilwara

The plight of Kashipuri community building in bhilwara

भीलवाड़ा
नगर परिषद की ओर से बीस साल पहले लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनवाए काशीपुरी स्थित सामुदायिक भवन का बुरा हाल है। लम्बे समय से सामुदायिक भवन की मेन फाटक खुली पड़ी है। अंदर प्रवेश करें तो
भगवान महावीर स्वामी सभागार मेन हॉल का दरवाजा खुला पड़ा है। पिछवाड़े जाकर देखा तो गलियारे में कबाड़
रखा हुआ है। हालात देखकर लगता है कि वहां की कई वर्षों से साफ सफाई नहीं की गई। ये कबाडख़ाना हो रहा है। गलियारे में सीसी होने के बाद भी झाड़-झंखाड़ व गाजर घास उगी है। सफाई के काम आने वाली ट्रॉली व कचरा डिब्बे पड़े हुए हैं। पूर्व पार्षद सुरेश बंब ने बताया कि पांच साल से यहां के यही हालात हैं। एक साल से मेन फाटक व हॉल का दरवाजा खुला पड़ा है। कई वर्षों से रखरखाव के अभाव में लैट्रिन व बाथरूम में भी टूट-फूट हो रही है। यहां एक बोरिंग भी है, जो पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इसकी सुध लेने वाला नगर परिषद में कोई अधिकारी नहीं है। एक करोड़ की लागत से बने इस सामुदायिक भवन को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। बम्ब ने बताया कि काशीपुरी जैसी पॉश कॉलोनी में दुर्दशा का शिकार होकर पड़े इस सामुदायिक भवन को किराए पर लेकर उपयोग करने से भी लोग कतराते हैं।
चार-पांच बार कर चुके शिकायत
सामुदायिक भवन की शिकायत नगर परिषद की पूर्व सभापति व पार्षद मंजू पोखरना तथा पूर्व पार्षद सुरेश बंब ने पहले भी चार-पांच बार नगर परिषद को की। हाल ही नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी से भी शिकायत करने पर उन्होंने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। बंब ने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की तो जवाब आया कि आपका परिवाद दर्ज कर लिया गया है। राहत प्रदान करने पर आपको सूचित किया जायेगा पर आज तक राहत नहीं मिली।
वर्ष 2000 में हुआ था उद्घाटन
काशीपुरी सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग बीस साल पहले करवाया गया था। इसका उद्घाटन 28 मई 2000 को तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष कुं.देवेंद्र सिंह ने किया था। तब नगर परिषद सभापति मधु जाजू तथा पार्षद मंजू पोखरना थीं। इसके बाद 2015 में परिषद ने जीर्णोद्धार करवाया था। इसका लोकार्पण 10 अप्रेल 2015 को सांसद सुभाष चंद्र बहेडिय़ा के मुख्य आतिथ्य, शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, उप सभापति दिनेश शर्मा व पार्षद सुरेश बंब के विशिष्ट आतिथ्य तथा सभापति अनिल बल्दवा की अध्यक्षता में हुआ था।