भीलवाड़ा

राजस्थान में यहां बिजली गिरने से 20 वर्षीय छात्र की मौत, एक ही दिन में एक महिला सहित तीन की चली गई जान

Lightening Activity : राजस्थान के भीलवाड़ा में शाहपुरा के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली गिरने के कारण एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2024, 3:02 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा. शाहपुरा जिले में बुधवार को दो स्थानों पर बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के नाथादण्ड में देर शाम 20 वर्षीय बंटी पुत्र नाथूलाल बलाई खेत पर कार्य कर रहा था। तभी बारिश के दौरान बिजली गिरी। चपेट में आने से बंटी की मौत हो गई। बंटी ने इसी साल 12वीं पास की थी। मृतक का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होगा।

इसी तरह से पंडेर थाना क्षेत्र के तस्वारिया निवासी सुगनालाल (65) पुत्र धन्नालाल रेगर एवं कमला (45) पत्नी छोटूलाल रेगर खेत पर काम कर रहे थे कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई है। देर शाम दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पहुंचे। वहां दोनों अचेत मिले। पंडेर चिकित्सालय लाए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बिजली गिरने से दो बकरियों की भी मौत हो गई।

15 जुलाई तक बारिश में कमी

मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे में जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। साथ ही 11 जुलाई से मानसू ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर शिफ्ट होने से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। 11 से 15 जुलाई तक केवल छुटपुट स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इधर, 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा डूंगरपुर , बांसवाड़ा व राजसमन्द जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा में बागीडोरा में 80, ओबारी में 79, गणेशपुर, डूंगरपुर में 66, देलवाड़ा , राजसमंद में 72 और पश्चिमी राजस्थान के गदरा रोड, बाड़मेर में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Updated on:
11 Jul 2024, 3:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस के कैलाश मीणा बने नए जिला प्रमुख, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

भीलवाड़ा CA छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त; जानें पूरा मामला

भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई